spot_img
spot_img

धामी को सीएम बनाने पर बीजेपी के मंत्री नाराज 

More articles

Vijaya Dimri
Vijaya Dimrihttps://bit.ly/vijayadimri
Editor in Chief of Uttarakhand's popular Hindi news website "Voice of Devbhoomi" (voiceofdevbhoomi.com). Contact voiceofdevbhoomi@gmail.com

देहरादून : – उत्तराखंड से आज की सबसे बड़ी खबर धामी को मुख्यमंत्री बनाए जाने से भाजपा के सीनियर मंत्री नाराज , सूत्र बताते हैं कि नाराज मंत्रियों में सतपाल महाराज और हरक सिंह रावत शामिल है हालांकि नाराज तो कहीं और मंत्री विधायक भी हैं लेकिन इन दोनों की नाराजगी इन के हाव भाव से बीजेपी कार्यालय में ही दिखने लगी थी नाराजगी इसलिए बताई जा रही है एक तो सतपाल महाराज को सीएम नहीं बनाया गया लगातार नाम आने के बावजूद पार्टी ने उन्हें सीएम नही बनाया जबकि उनका राष्ट्रीय स्तर का कद माना जाता है वही दूसरी तरफ हरक सिंह रावत इस बात से नाराज है कि इतने जूनियर विधायक को मुख्यमंत्री बना दिया गया सतपाल महाराज की नाराजगी तो पार्टी कार्यालय में ही दिखाई दे गई थी जब नाम घोषित होते ही उनके हाव भाव बता रहे थे वो नाराज हैं वही वो एकाएक बीजेपी कार्यालय से बाहर निकल गए वही हरक सिंह 28 साल की उम्र में विधायक बन गए थे और यूपी से उत्तराखंड तक कई सरकारों में मंत्री रहे है ऐसे में 2012 में विधायक बनने वाले धामी उनसे कही जूनियर है सूत्र बताते हैं कि हरक और सतपाल महाराज को अमित शाह ने फोन किया है ताकि उनकी नाराजगी दूर हो सके लेकिन क्या उनकी नाराजगी दूर होगी और क्या दोनों दिग्गज मान कर कल होने वाली शपथ में शामिल होंगे

-Advertisement-

-Advertisement-
-Advertisement-spot_img
Download Appspot_img
spot_img