Sunday, April 20, 2025
spot_img
spot_img

जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका ने आज तहसील सदर के राजस्व ग्राम नकरौंदा मे प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना अंतर्गत धान के फसल कटाई प्रयोग का निरीक्षण किया।

More articles

Vijaya Dimri
Vijaya Dimrihttps://bit.ly/vijayadimri
Editor in Chief of Uttarakhand's popular Hindi news website "Voice of Devbhoomi" (voiceofdevbhoomi.com). Contact voiceofdevbhoomi@gmail.com

जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका ने आज तहसील सदर के राजस्व ग्राम नकरौंदा मे प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना अंतर्गत धान के फसल कटाई प्रयोग का निरीक्षण किया। जिसमें 43.30 वर्ग मीटर के प्लॉट में प्रथम खेत के काश्तकार जगदीश छेत्री के खेत में उपज 24.87 किलोग्राम एवं द्वितीय खेत के काश्तकार आनंद सिंह के खेत में में 18.64 किलोग्राम उपज प्राप्त हुई फसल कटाई प्रयोगों का संपादन राजस्व निरीक्षक ज्योतेंद्र नेगी एवं राजस्व उप निरीक्षक मेजर सिंह द्वारा किया गया। इन आंकड़ों का उपयोग उत्पादन एवं उत्पादकता का अनुमान लगाने हेतु किया जाता है।
इस अवसर पर उप जिलाधिकारी सदर नरेश चन्द्र दुर्गापाल, तहसीलदार सदर सोहन सिंह रांगड, भू-लेख अधिकारी श्री बहुगुणा, पूर्व प्रधान नकरौंदा बुद्धदेव सेमवाल, काश्तकार जगदीश छेत्री व आनंद सिंह उपस्थित रहे।

-Advertisement-

Download Appspot_img
spot_img
spot_img
error: Content is protected !!