spot_img

जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका ने कार्यदायी संस्थाओं को शेष मरम्मत कार्य निर्धारित समय पर पूर्ण करने के लिए निर्देशित किया गया

More articles

Vijaya Dimri
Vijaya Dimrihttps://bit.ly/vijayadimri
Editor in Chief of Uttarakhand's popular Hindi news website "Voice of Devbhoomi" (voiceofdevbhoomi.com). Contact voiceofdevbhoomi@gmail.com

माननीय मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड सरकार द्वारा राज्य में सप्ताह में सड़कों को गड्डा मुक्त करने हेतु दिए गए निर्देशों के अनुपालन में जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका ने जनपद में सड़कों को गड्डा मुक्त करने के लिए मरम्मत एवं अनुरक्षण कार्यों को निर्धारित समयावधि में पूर्ण करने हेतु कार्यदायी संस्थाओं को निर्देशित किया गया है।
जिलाधिकारी ने कार्यदायी संस्थाओं सहित जिला प्रशासन के अधिकारियों को जनपद में सड़कों के मरम्मत एवं अनुरक्षण कार्यों की मॉनिटरिंग करने तथा प्रतिदिन कार्य प्रगति से अवगत कराने तथा कार्यदायी संस्थाओं को शेष मरम्मत कार्य निर्धारित समय पर पूर्ण करने के लिए निर्देशित किया गया है। साथ ही जल संस्थान एवं पेयजल निगम को अपने-अपने क्षेत्रान्तर्गत पेयजल लिकेज को ठीक करने हेतु निर्देशित किया गया है। उन्होंने कार्यदायी संस्थाओं को निर्देशित किया कि विभाग आपसी समन्वय से कार्य करें ताकि सड़कों को बार-बार न खोदा जाए तथा जो सड़के निर्माण कार्यों हेतु खोदी गई हैं उनपर रेखीय विभागों से समन्वय करते हुए सड़क को तत्काल ठीक करें जिससे किसी प्रकार की दुर्घटना की संभावना न रहे और जनमानस को असुविधा न हो।
जिलाधिकारी के निर्देशों के अनुपालन में तहसीलदार सदर द्वारा शहर के परेडग्राउण्ड, आईएसबीटी सहित शहर के विभिन्न क्षेत्रों में सड़कों की मरम्मत एवं गड्डा भरान कार्यों का निरीक्षण किया।

-Advertisement-

-Advertisement-
-Advertisement-
Download Appspot_img