spot_img

आगामी शीतकालीन सत्र देहरादून में आयोजित करवाने का अनुरोध किया

More articles

Vijaya Dimri
Vijaya Dimrihttps://bit.ly/vijayadimri
Editor in Chief of Uttarakhand's popular Hindi news website "Voice of Devbhoomi" (voiceofdevbhoomi.com). Contact voiceofdevbhoomi@gmail.com

यमुनोत्री विधायक श्री संजय डोभाल ने मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी को पत्र लिखकर विधानसभा का आगामी शीतकालीन सत्र देहरादून में आयोजित करवाने का अनुरोध किया है। 2 नवंबर 2022 को प्रेषित अपने पत्र में यमुनोत्री विधायक श्री संजय डोभाल ने मुख्यमंत्री श्री धामी से अनुरोध किया है कि उत्तराखण्ड की आमजन भावनाओं को दृष्टिगत रखते हुए ग्रीष्मकालीन विधानसभा सत्र को गैरसैण तथा शीतकालीन विधानसभा सत्र देहरादून में संपन्न कराया जाए।
विदित है कि इससे पूर्व 1 नवंबर 2022 को खानपुर विधायक श्री उमेश कुमार तथा लक्सर विधायक श्री शहजाद ने भी पत्रों  के माध्यम से विधानसभा का आगामी शीतकालीन सत्र देहरादून में आयोजित करवाने का अनुरोध किया है। खानपुर विधायक श्री उमेश कुमार ने उत्तराखण्ड में आमजन की भावनाओं को दृष्टिगत रखते हुए ग्रीष्मकालीन विधानसभा सत्र को गैरसैण में तथा शीतकालीन विधानसभा सत्र देहरादून में संपन्न कराए जाने तथा लक्सर विधायक श्री शहजाद ने गैरसैण में अत्यधिक ओलावृष्टि, वर्षा तथा निरन्तर हिमपात होने के कारण विधानसभा का शीतकालीन सत्र देहरादून में ही आयोजित करवाने का आग्रह किया है।

-Advertisement-

-Advertisement-
-Advertisement-
Download Appspot_img