spot_img
spot_img

बदरीनाथ धाम के कपाट आज शनिवार को अपराह्न 3.35 बजे शीतकाल के लिए बंद हो गए।

More articles

Vijaya Dimri
Vijaya Dimrihttps://bit.ly/vijayadimri
Editor in Chief of Uttarakhand's popular Hindi news website "Voice of Devbhoomi" (voiceofdevbhoomi.com). Contact voiceofdevbhoomi@gmail.com

बदरीनाथ धाम के कपाट आज शनिवार को अपराह्न 3.35 बजे शीतकाल के लिए बंद हो गए। बदरीनाथ धाम के सिंह द्वार को गेंदे के फूलों से सजाया गया । शुक्रवार को पंच पूजाओं के चौथे दिन माता लक्ष्मी का आह्वान कर पूजन संपन्न हुई। बदरीनाथ धाम के कपाट बंद होने की प्रक्रिया के तहत शुक्रवार को माता लक्ष्मी की पूजा अर्चना तथा कढ़ाई भोग अर्पित किया गया।शनिवार को रावल (मुख्य पुजारी) ईश्वरी प्रसाद नंबूदरी स्त्री वेश धारण कर माता लक्ष्मी की प्रतिमा को बदरीनाथ धाम के गर्भगृह में प्रतिष्ठापित करेंगे और उद्धव और कुबेर जी की प्रतिमा को मंदिर परिसर में लाया जाएगा।

बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के मीडिया प्रभारी डा. हरीश गौड़ ने बताया कि माणा गांव की महिला मंगल दल की महिलाओं की ओर से तैयार किए गए घृत कंबल (घी में भिगोया ऊन का कंबल) को भगवान बदरीनाथ को ओढ़ाया जाएगा। इसके बाद अपराह्न 3.35 बजे बदरीनाथ धाम के कपाट शीतकाल के लिए बंद कर दिए जाएंगे।

-Advertisement-

-Advertisement-
-Advertisement-spot_img
Download Appspot_img
spot_img