spot_img

रायपुर विधान सभा में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी के जन्मदिन एवम् हिमाचल प्रदेश की पार्टी की जीत को धूमधाम से मनाया गया।

More articles

Vijaya Dimri
Vijaya Dimrihttps://bit.ly/vijayadimri
Editor in Chief of Uttarakhand's popular Hindi news website "Voice of Devbhoomi" (voiceofdevbhoomi.com). Contact voiceofdevbhoomi@gmail.com

रायपुर विधान सभा में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी के जन्मदिन एवम् हिमाचल प्रदेश की पार्टी की जीत को धूमधाम से मनाया गया।
रायपुर विधानसभा अधोईवाला क्षेत्र के एमडीडीए डालनवाला में केक काटकर मनाया गया।इस अवसर पर पूर्व कैबिनेट मिनिस्टर हीरा सिंह बिष्ट के साथ महानगर अध्यक्ष लालचंद शर्मा, प्रदेश सचिव टीटू त्यागी ने केक काटकर कार्यक्रम की शुरुआत की।
कायक्रम में मौजूद लोगो को संबोधित करते हुए हीरा सिंह बिष्ट ने कहा कि सोनिया गांधी अपने आप में महिलाओं के लिए मिसाल हैं। उनका त्याग हमेशा से कांग्रेस में जोश भरने का
काम कर रहा है। गांधी परिवार के त्याग और बलिदान की मिसाल दुनिया में हमेशा जिंदा रहेगी। सोनिया ने हमेशा पार्टी को खुद से ऊपर रखकर कार्य किया है।
हिमाचल के साथ कई राज्यों मे हुए चुनाव आज बता रहे हैं कि जल्दी ही देश में बदलाव की बयार आने वाली है। हिमाचल की जीत में वहा के लोगो ने दिखा दिया है कि कांग्रेस में आज भी दम बरकरार है। आने वाले चुनाव में बीजेपी के नेताओं को समझ आ जायेगा कि उन्होंने पूरा बेचने देश को लेकर जो चाल चली है वो कामयाब नही होने वाली। आज सारे केंद्रीय संस्थान बेचे जा रहे हैं इनको निजी हाथों में गिरवी रखा जा रहा है। महंगाई,बेरोजगारी चरम पर है।
उससे पहले केक काटकर एक दूसरे को केक व मिठाई खिलाई गई। बच्चो व सभी मौजूद लोगो को चॉकलेट और बिस्किट बांटे गए।
इस अवसर पर पूर्व राज्यमंत्री
टीकाराम पांडे,पूर्व पार्षद सुनील जायसवाल,पूर्व पार्षद मूर्ति देवी,मुकेश रेगमी, रिपुदमन,दीपक,रोबिन त्यागी,मोंटी त्यागी,साहिल,राहुल जेवियर,शशिबाला कनोजिया,रानी आदि मौजूद थे।

-Advertisement-

-Advertisement-
-Advertisement-
Download Appspot_img