spot_img

बोल्डर गिरने से कार सवार पत्रकार की मौत

More articles

Vijaya Dimri
Vijaya Dimrihttps://bit.ly/vijayadimri
Editor in Chief of Uttarakhand's popular Hindi news website "Voice of Devbhoomi" (voiceofdevbhoomi.com). Contact voiceofdevbhoomi@gmail.com

ऋषिकेश  :-  आज गढ़वाल में बोल्डर गिरने से कार सवार पत्रकार की मौत हो गई। आज दोपहर पहाड़ी से बोल्डर सीधे कार पर गिरा और एक की मृत्यु हो गई। आज दोपहर करीब 3 बजे डॉक्टर मनोज सुंदरियाल ऋषिकेश से पौड़ी जा रहे थे तभी अचानक ऋषिकेश बद्रीनाथ हाईवे के बीच तोता घाटी में पहाड़ी से एक बोल्डर इनकी कार पर गिरा गया और उनकी मृत्यु हो गई। कार में सवार उनके भाई को भी चोट आई है उन्हे अस्पताल भर्ती कराया गया है। ऋषिकेश बद्रीनाथ हाईवे पर इन दिनों आल्वेदर रोड प्रोजेक्ट अंतर्गत सड़क चौड़ीकरण का कार्य चल रहा है।जिसके कारण पहाड़  से पत्थर गिरते रहते है क्योंकि बारिश लगातार हो रही है लिहाजा बोल्डर खिसका और कार पर गिर गया। डॉक्टर मनोज सुंदरियाल नरेंद्रनगर डिग्री कॉलेज में पत्रकारिता जनसंचार विषय में असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर कार्यरत थे।

-Advertisement-

-Advertisement-
-Advertisement-
Download Appspot_img