spot_img

सीएम का उधमसिंहनगर में जोरदार स्वागत

More articles

Vijaya Dimri
Vijaya Dimrihttps://bit.ly/vijayadimri
Editor in Chief of Uttarakhand's popular Hindi news website "Voice of Devbhoomi" (voiceofdevbhoomi.com). Contact voiceofdevbhoomi@gmail.com

प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अपने पहले उधम सिंह नगर जिले के दौरे पर हैं रुद्रपुर पहुंचने के बाद मुख्यमंत्री कार से गांधी पार्क पहुंचे यहां से रोड शो शुरू हुआ इस दौरान मुख्यमंत्री धामी के रोड शो को लेकर कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह दिखा पुष्प वर्षा के साथ आज आतिशबाजी भी की गई रोड शो में मुख्यमंत्री के साथ कैबिनेट मंत्री अरविंद पांडे, यतिस्वरानंद विधायक राजकुमार ठुकराल राजेश शुक्ला मेयर रामपाल सिंह पूर्व सांसद बलराज पासी जिला अध्यक्ष शिव अरोड़ा भाजयुमो अध्यक्ष कुंदन लटवाल सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद थे । मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी स्टेट प्लेन से शुक्रवार सुबह करीब 10:00 बजे पंतनगर एयरपोर्ट पहुंचे उनके स्वागत के लिए एयरपोर्ट पर भाजपा कार्यकर्ताओं का भारी भीड लगी रहा मुख्यमंत्री के यहां कार्यकर्ताओं से मिले और कार द्वारा रुद्रपुर रवाना हो गए वही शुक्रवार को मुख्यमंत्री रुद्रपुर पहुंचे तो किसानों ने उनके दौरे का विरोध किया उन्हें काले झंडों के साथ सीएम और भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी की पुलिस किसानों को गिरफ्तार कर गदरपुर ले गई प्रदर्शन करने वाले किसान भारतीय किसान यूनियन ग्रुप के हैं उन्हें भी गिरफ्तार किया गया ।

-Advertisement-

-Advertisement-
-Advertisement-
Download Appspot_img