Monday, March 17, 2025
spot_img
spot_img

नैनीताल में भयंकर भूस्खलन, बाल-बाल बची बस

More articles

Vijaya Dimri
Vijaya Dimrihttps://bit.ly/vijayadimri
Editor in Chief of Uttarakhand's popular Hindi news website "Voice of Devbhoomi" (voiceofdevbhoomi.com). Contact voiceofdevbhoomi@gmail.com

बरसात में पहाड़ का सफर मुश्किलों भरा है। नैनीताल जिले के वीरभट्टी पुल के पास आज भयंकर भूस्खलन हुआ। गनीमत रही कि लोगों की सूझबूझ एक बस  भूस्खलन की चपेट में आने से बाल बाल बच गई। वरना यहां भी हिमाचल के किन्नौर जैसा हादसा हो सकता था।

जानकारी के अनुसार नैनीताल के निकट वीरभट्टी पुल के पास आज शाम बाद जबरदस्त भूस्खलन हुआ। इससे बीरभट्टी पुल पर यातायात बाधित हो गया है। दरअसल ज्योलीकोट-भवाली के बीच बीरभट्टी के पास बलियानाले पर बने वैली ब्रिज पर पहाड़ को खड़ा काटा जा रहा है। शाम पांच बजे के करीब पुल के ठीक ऊपर की पहाड़ी ने धीरे धीरे दरकना शुरू किया और काफी देर तक टनों मलबा सड़क पर आता रहा। गनीमत यह रही कि उस वक्त भूस्खलन को देख रहे लोगों ने सामने से आने वाले वाहनों को रोक कर पीछे हटाना शुरू कर दिया।

इसमें KMOU की एक बस भी शामिल थी। जो भूस्खलन के घटनास्थल से महज कुछ ही मीटर के फासले पर थी। गनीमत थी कि उस वक्त ये बस रुकी थी, वरना बड़ा हादसा हो सकता था। जैसे ही बस के पास भूस्खलन का मलबा आने लगा सवारियां बस से उतर कर भाग गई और मौका पाकर चालक ने बस के पीछे कर लिया। इस घटना के बाद वीरभट्टी से भवाली के बीच वाहनों का आवागमन पूरी तरह से बंद हो गया है।

-Advertisement-

Download Appspot_img
spot_img
spot_img
error: Content is protected !!