spot_img
spot_img

यौन उत्पीड़न के आरोप में जिला विकास अधिकारी गिरफ्तार कर भेजा जेल

More articles

Vijaya Dimri
Vijaya Dimrihttps://bit.ly/vijayadimri
Editor in Chief of Uttarakhand's popular Hindi news website "Voice of Devbhoomi" (voiceofdevbhoomi.com). Contact voiceofdevbhoomi@gmail.com

महिला  जेई के  साथ छेड़छाड़ और उत्पीड़न के आरोप में जिला विकास अधिकारी (सीटीओ) को गिरफ्तार कर मजिस्ट्रेट कोर्ट में पेशी के बाद आरोपी को जेल भेज दिया गया है।

उत्तरकाशी के पुरोला में मनरेगा में तैनात महिला जेई अवर अभियंता के साथ छेड़छाड़ और उत्पीड़न के आरोप में जिला विकास अधिकारी (टीटीओ) को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

इस मामले में एसपी मणिकांत मिश्रा ने बताया कि मामले में जांच शुरू कर दी है। यदि आरोपी के कोई अन्य शिकायत आई तो उस पर भी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

उत्तरकाशी के प्रभारी डीटीओ ने पुरावा में तैनात महिला जेई को बीते रोज ट्रांसफर के मामले में लोक निर्माण विभाग के गेस्ट हाउस का बताया। जहां आरोपी ने महिला जेई पर जबरन सम्बन्ध बनाने का दबाव डाला ।इस पर जेई ने विरोध किया तो आरोपी ने उसे बहुत शुरू कर दी। महिला जेई ने बमुश्किल भागकर आरोपी से इज्जत बचाई।

इसके बाद मामले में महिला जेई ने आरोपी के खिलाफ पुरोला थाने में तहरीर दी थी। शर्मनाक घटना के बाद स्थानीय लोगे गुस्से मे है ।लोगों ने आरोपी की गिरफ्तारी की मांग की थी। इस पर पुलिस ने प्राथमिक जांच के बाद आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आज सुबह ही गिरफ्तार कर लिया है।

आरोपी को पुरोला में मुशिफ मजिस्ट्रेट कोर्ट में पेश किया। जहां से आरोपी को जेल भेज दिया है। इस घटना के बाद आरोपी के खिलाफ उत्तरकाशी विकास भवन, मोरी आदि जगह से भी कई आरोप चर्चा में आ गए हैं।

-Advertisement-

-Advertisement-
-Advertisement-spot_img
Download Appspot_img
spot_img