मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ. एचसीएस मार्तोलिया ने अवगत कराया है कि श्री केदारनाथ धाम में दर्शन करने आ रहे श्रद्धालुओं में यदि किसी का स्वास्थ्य खराब हो जाता है तो स्वास्थ्य विभाग द्वारा तत्परता से स्वास्थ्य परीक्षण करते हुए उपचार किया जा रहा है जिसके लिए यात्रा मार्ग से श्री केदारनाथ धाम तक चिकित्सकों की तैनाती की गई है। चिकित्सकों द्वारा ओपीडी के माध्यम से श्रद्धालुओं का स्वास्थ्य परीक्षण एवं उपचार किया जा रहा है।

यात्रा मार्ग से श्री केदारनाथ धाम तक चिकित्सकों की तैनाती की गई


