spot_img

संवेदना फाउण्डेशन द्वारा चार धाम देवस्थानम बोर्ड को उपलब्ध करायी गई एम्बुलेंस

More articles

Vijaya Dimri
Vijaya Dimrihttps://bit.ly/vijayadimri
Editor in Chief of Uttarakhand's popular Hindi news website "Voice of Devbhoomi" (voiceofdevbhoomi.com). Contact voiceofdevbhoomi@gmail.com

देहरादून  :-  मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में संवेदना फाउण्डेशन द्वारा ब्रह्मोस एयरोस्पेस प्राइवेट लिमिटेड एवं क्रि फाउण्डेशन दिल्ली के सहयोग से आधुनिक सुविधा युक्त एम्बुलेंस को हरी झंडी दिखाकर जनपद रूद्रप्रयाग के लिये रवाना किया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि यह एम्बुलेंस चारधाम यात्रा के दौरान लोगों को त्वरित स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने में मददगार होगी। उन्होंने इस प्रकार के जन सेवा के कार्यों में सहयोग की सराहना की। इस सम्बंध में आयुक्त गढ़वाल एवं चारधाम देवस्थानम बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री रविनाथ रमन ने बताया कि यह एम्बुलेंस संवेदना फाउण्डेशन तथा ब्रह्मोस एयरोस्पेस प्राईवेट लिमिटेड द्वारा उपलब्ध करायी गई है। यह एम्बुलेंस सोनप्रयाग से रूद्रप्रयाग के मध्य संचालित होगी।
इस अवसर पर संवेदना फाउंडेशन ट्रस्टी श्री विनोद भट्ट, ब्रह्मोस फाउंडेशन ट्रस्टी श्री वी. के. पांडेय, पूर्व दर्जाधारी श्री राजेंद्र अंथ्वाल, श्री अभिनव भट्ठ, देवस्थानम बोर्ड से श्री अनिल ध्यानी, श्री प्रमोद नौटियाल, डा. हरीश गौड़, श्री बल्लभ सेमवाल, श्री कुलदीप नेगी आदि मौजूद रहे।

-Advertisement-

-Advertisement-
-Advertisement-
Download Appspot_img