spot_img
spot_img

13 सितंबर से आगामी 17 सितम्बर तक जनपद में सतत् विकास लक्ष्य(एसडीजी) सप्ताह मनाया जा रहा है।

More articles

Vijaya Dimri
Vijaya Dimrihttps://bit.ly/vijayadimri
Editor in Chief of Uttarakhand's popular Hindi news website "Voice of Devbhoomi" (voiceofdevbhoomi.com). Contact voiceofdevbhoomi@gmail.com

शासन के निर्देशों के क्रम में सतत् विकास लक्ष्य एजेंडा 2030 की 8वीं वर्षगांठ के उपलक्ष में गत दिवस 13 सितंबर से आगामी 17 सितम्बर तक जनपद में सतत् विकास लक्ष्य(एसडीजी) सप्ताह मनाया जा रहा है। मुख्य विकास अधिकारी वरुण चौधरी ने सभी जिला स्तरीय अधिकारियों एवं शिक्षा विभाग के अधिकारियों को इस सप्ताह के अंतर्गत कार्यालयों व विद्यालयों में पोस्टर मेकिंग कार्यक्रम, क्विज प्रतियोगिता, कार्यशाला आदि कार्यक्रम आयोजित कराये जाने के निर्देश दिये हैं। ताकि लोगों को सतत विकास लक्ष्य एजेंडा 2030 के बारे में जानकारी मिल सके तथा संबंधित विभागों को सतत् विकास लक्ष्यों को हासिल करने में आमजन का सहयोग प्राप्त हो सके।
बता दे की संयुक्त राष्ट्र महासभा में 25 सितंबर 2015 को सतत विकास लक्ष्य एजेंडा 2030 अंगीकृत किया गया था! जिसे भारत देश ने भी अपनाया था! सतत् विकास लक्ष्य एजेण्डा 2030 के अंतर्गत सम्बन्धित विभागों को वर्ष 2030 तक सतत् विकास के निर्धारित 17 गोल(लक्ष्यों) को हासिल करना है! ताकि देश उत्तरोत्तर तरक्की कर सके।

-Advertisement-

-Advertisement-

-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
Download Appspot_img