Saturday, April 19, 2025
spot_img
spot_img

उत्तराखण्ड महोत्सव में भारतीय जीवन बीमा के सहायक मण्डल प्रबन्धक श्री हरि मोहन सिंह, सहायक मण्डल प्रबन्धक संजीव कुमार श्रीवास्तव तथा महापरिषद के पदाधिकारियों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया।

More articles

Vijaya Dimri
Vijaya Dimrihttps://bit.ly/vijayadimri
Editor in Chief of Uttarakhand's popular Hindi news website "Voice of Devbhoomi" (voiceofdevbhoomi.com). Contact voiceofdevbhoomi@gmail.com
लखनऊ नवम्बर 6
उत्तराखण्ड महोत्सव में दिन प्रतिदिन बढ़ रही भीड़ से जहाँ एक ओर दुकानदार बहुत खुश हैं- उनके स्टालों की सामग्री=बाल मिठाई, पहाड़ की दालें, सब्जियाँ, ऊनी वस्त्र आदि अन्य सामग्री खूब बिक रही है, स्टॉक बार-बार मंगा रहे है, वहीं सारी व्यवस्थाओं पर मेला प्रबन्धन टीम पैनी नजर रख रही है और महोत्सव की अपार सफलता से उत्साहित भी है। पं0 गोविन्द बल्लभ पंत पर्वतीय सांस्कृतिक उपवन (बीरबल साहनी मार्ग) पर चल रहे उत्तराखण्ड महोत्सव के सातवें दिन सुबह से ही दर्शकों का आना शुरू हो गया था, शाम ढलते ढलते अपार भीड़ उमड़ पड़ी।
यह अनूठा महोत्सव मनोरंजन के साथ संगीत और नृत्य, पारंपरिक कला प्रदर्शन, सांस्कृतिक विविधता का एक समारोह है, जो उत्तराखंड के  साथ अन्य जगहों की विरासत को संरक्षित और प्रचार की महत्वता को उजागर करता है। उत्तराखंड महापरिषद के सांस्कृतिक सचिव महेन्द्र गैलाकोटी ने बताया कि वॉयस ऑफ उत्तराखंड के नाम से गायन की भी प्रतियोगिता है और इसमें 50 हजार रुपए की पुरुष्कार राशि रखी गई है। प्रतियोगिता प्रभारी पूरन सिंह जीना ने अवगत कराया कि आडिशन के बाद चयनित हुवे 16 प्रतिभागी  उत्तराखंड के 120 गानों को स्वर दे रहे है। इस प्रतियोगिता मे युवा पीढ़ी ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया है। प्रतियोगिताओं में कलाकर मनमोहक प्रस्तुतियाँ दे रहे हैं तथा उनके सपोर्टर तालियाँ बजा कर उनका उत्साहवर्धन करते हैं, इन प्रतियोगिताओं का सुन्दर संचालन सुन्दर सिंह बिष्ट द्वारा किया जा रहा है।
दिन के 4 से 6 बजे कार्यक्रमों का संचालन पूनम कनवाल एवं हरितिमा पंत द्वारा तथा सायं सत्र 06ः00 बजे से कार्यक्रम समाप्ति तक का प्रभावशाली संचालन आकाशवाणी के उद्घोषक सुरेन्द्र राजेश्वरी द्वारा किया जा रहा है।
मीडिया प्रभारी राजेन्द्र सिंह कनवाल ने बताया कि आज इस मंच में पहली बार बालिकाओं द्वारा कलाकार- गार्गी घुघतियाल, कृतिका रावत स्नेहा बिष्ट, अदिति अधिकारी, रिया सिंह, तनिशा गैलाकोटी, शोभा पटवाल, खुशी, पूजा बिष्ट, यामिनी आदि उत्तराखण्ड का प्राचीन पारम्परिक सुन्दर छोलिया नृत्य – कामना बिष्ट के निर्देशन में आर्ट्स एण्ड कल्चरल ग्रुप्स कल्याणपुर द्वारा उत्कृष्ट प्रदर्शन किया गया। यह युद्ध शैली का नृत्य है, कलाकारों द्वारा रंग बिरंगे वस्त्र पहन कर हाथ में ढाल तलवार लिये दमुआ नगाड़े की थाप पर तुरही रंगसिंह के शंखनाद पर किया जाता है।
 महापरिषद की टीम में प्रमुख रूप से श्री दीवान सिंह अधिकारी, गोविन्द बल्लभ फुलारा, अवधेश कोठारी, राजेश बिष्ट, प्रदीप चंद, सुरेश पाण्डेय, भुवन पटवाल, पूरन चन्द्र भदौला, भुवन पाठक, सुन्दर सिंह बिष्ट, जगत सिंह राणा, अनिल पाण्डेय, रमेश चन्द्र सिंह अधिकारी, लाल सिंह बिष्ट, पान सिंह सुनील उप्रेती सहित अन्य पदाधिकारी एवं सदस्यगण पूरे लगन एवं समर्पित भाव से महोत्सव को सफल बनाने में लगे हैं।
आज के अतिथि भारतीय जीवन बीमा के सहायक मण्डल प्रबन्धक श्री हरि मोहन सिंह, सहायक मण्डल प्रबन्धक संजीव कुमार श्रीवास्तव तथा महापरिषद के पदाधिकारियों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। उत्तराखण्ड महापरिषद के पदाधिकारियों ने अतिथियों को पुष्पगुच्छ, अंगवस्त्र एवं प्रतीक चिन्ह भेंट कर स्वागत किया।
आज 02 बजे से एकल नृत्य में 9  प्रतियोगियों ने भाग लिया, जिसमें प्रथम- अरूणिमा  चतुर्वेदी, द्वितीय जाह्नवी बिष्ट, तृतीय- गार्गी द्विवेदी रहे। इस प्रतियोगिता में जज की डा0 सुधा मिश्रा जोशी रहीं तथा महिला शाखा की अध्यक्ष पुष्पा वैष्णव,  राजेश्वरी रावत, सुनीता कनवाल की देख रेख में सम्पन्न हुई। छोलिया नृत्य – उधांचल कला केन्द्र, अल्मोडा ने विविध करतबों से भीड़ का ध्यानाकर्षण किया ।
अपराहन 04 बजे से:- आदिया बिष्ट का एकल नृत्य, सांगवी बिष्ट का एकल नृत्य, आदित्य का एकल नृत्य, यशोदा जीना का एकल गाना- सभी ने अपनी अपनी सुन्दर प्रस्तुति देकर मंच सजाया। धून फाउण्डेशन-कविता कुमार एवं बेनजय कुमार का गायन, सूचना विभाग उ0प्र0 सरकार के दलों की प्रस्तुति, सुरताल संगम की प्रस्तुति, सुरभि श्रीवास्तव के नेतृत्व में सुरभि संगीत महाविद्यालय जानकीपुरम, लखनऊ द्वारा-गणेश वन्दना, देश भक्ति गीत, नारी सशक्तिकरण गीत की सुन्दर प्रस्तुति दी। रामलीला समिति तेलीबाग की टीम ने श्रीमती जानकी अधिकारी के नेतृत्व में मोनिका मेहरा का नृत्य। बबीता जोशी की प्रस्तुति, राहुल फर्तियाल एवं मोनिका का युगल नृत्य तथा इशिता जोशी का लोक गायन खूब सराहा गया। वालीवुड नृत्य दक्षिता दुबे द्वारा, सोनिया बिष्ट के नेतृत्व में मायापुरी अतरौली द्वारा सुन्दर नृत्यों से दर्शको का मनोरंजन किया गया एवं झोड़ों की प्रस्तुतियाँ- हेमा बिष्ट के नेतृत्व में शिवानी विहार कल्याणपुर, सुशीला नेगी के नेतृत्व में वसुन्धरापुरम कल्याणपुर एवं दमयन्ती नेगी के नेतृत्व में गोमती नगर विस्तार तीनों दलों द्वारा परम्परागत वेश भूषा में झोड़े का सुन्दर प्रस्तुतिकरण कर दर्शको का मन मोहा।
सायं 06 बजे से-  वााइस ऑफ उत्तराखण्ड के द्वितीय राउण्ड के चार प्रतिभागियों अनुपमा श्रीवास्तव, पंकज वाणगी, हरितिमा पंत तथा नेहा जोशी ने अपने गायन से खूब तालियाँ बटोरी तथा अगले राउण्ड में जगह बनाने की भरपूर कोशिश की ।
डांस उत्तराखण्ड डांस के तीसरे राउण्ड के चार दलो की प्रस्तुति- 1)  श्रीमती हेमा बिष्ट के नेतृत्व में आटर््स एण्ड कल्चरल ग्रुप कल्याणपुर 2) संगीता अहूजा के नेतृत्व में यश म्यूजिक ग्रुप अयोध्या, 3) पिंकी नौटियाल के नेतृत्व में एक नया सवेरा नीलमथ्था लखनऊ तथा 4) नन्दा रावत के नेतृत्व में जौहार सांस्कृति समिति विकास नगर, चारों दलांे ने सुन्दर प्रस्तुतियाँ देकर मंच सजाया, खूब तालियाँ बटोरी तथा अगले राउण्ड में जाने के लिए जोर अजमाईश की। केन्द्रीय संचार ब्यूरो सूचना और प्रसारण मंत्रालय भारत सरकार के सौजन्य से संगीत कला केन्द्र लखनऊ ने विविध कार्यक्रम प्रस्तुत किये। संस्कृति विभाग देहरादून के सहयोग से पिथौरागढ से प्रकाश रावत के नेतृत्व में आये 20 कलाकारों के दल द्वारा-वन्दना जय हो बाला गोरिया, झोड़ा, छपेली, कुमाऊँनी, गढ़वाली, नेपाली गीतो से मंच गुंजयमान किया। इनके गायक कलाकार रमेश जगेरिया, दीपिका राज, देवेन्द्र सिंह पन्नू है।
कल अपराहन 02 बजे से:-
 कॉफव ग्रेनी मातृशक्ति आयु वर्ग 60 वर्ष से अधिक,
कल सांय 04 बजे से:-
 वर्षा चौहान के नेतृत्व में अनुभव फाउण्डेशन द्वारा बड़े पेड़ की छांव में छोटे पौधे,
 छोलिया नृत्य।
 सूचना विभाग, उ0प्र0 की प्रस्तुतियाँ।
 चैन सिंह के नेतृत्व में श्रीमंत आदर्श संगीत समूह द्वारा लोक नृत्य।
 उत्तराखण्ड महापरिषद रंगमण्डल द्वारा नृत्य नाटिका रामी-बौराणी।
 तीन झोड़े दलों की प्रस्तुतियाँ।
कल दिनांक 6 बजे से:-
 वाइस ऑफ उत्तराखण्ड के चार प्रतिभागियों की प्रस्तुतियाँ।
 डांस उत्तराखण्ड डांस के चार दलों की प्रस्तुतियाँ।
 श्रीमती गीता सिराड़ी के नेतृत्व में संस्कृति विभाग देहरादून उत्तराखण्ड के सहयोग से आये आदर्श कला केन्द्र अल्मोड़ा के कलाकारों की उत्तराखण्ड के संस्कृति की शानदार झलक।
 केन्द्रीय संचार ब्यूरो सूचना और प्रसारण मंत्रालय भारत सरकार के सहयोग से गंधर्व कल्चरल आर्गनाइजेशन का मिश्रित कार्यक्रम।
मुख्य आकर्षण:- मसकबीन स्टार नाईट-बुधवार 08 नवम्बर, 2023
( राजेन्द्र सिंह कनवाल ,भरत सिंह बिष्ट  , मीडिया प्रभारी महासचिव ,  उत्तराखंड महापरिषद )

-Advertisement-

Download Appspot_img
spot_img
spot_img
error: Content is protected !!