कैबिनेट मंत्री/प्रभारी मंत्री प्रेम चंद अग्रवाल द्वारा ‘टिहरी एक्रो फेस्टिवल’ के उद्घाटन की घोषणा करते हुए समारोह का हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया गया। इस मौके पर कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल भी मौजूद रहे।
प्रदेश के वित्त, शहरी विकास एवं आवास मंत्री प्रेम चंद अग्रवाल ने सभी को ‘टिहरी एक्रो फेस्टिवल’ की बधाई दी गई। उन्होंने कहा टिहरी झील के पूरे क्षेत्र की सुंदर छठा में जल क्रीड़ा एवं साहसिक खेलों के लिए अपार संभावनाएं हैं। फेस्टिवल में सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जा रहे हैं, इस तरह की गतिविधियों से विश्व के मानचित्र पर क्षेत्र को एक पहचान मिलेगी तथा रोजगार के अवसर भी प्राप्त होंगे। कहा की पैराग्लाइडिंग में पी-1 से पी-4 में अलग अलग श्रेणी में लगभग 43 प्रशिक्षुओं को प्रशिक्षण दिया गया है। उन्होंने फेस्टिवल के सफलता के लिए शुभकामनाएं दी। इस दौरान मंत्री जी द्वारा पैराग्लाइडरों से वार्ता कर शुभकामनाएं देते हुए पुनः उत्तराखंड आने का निमंत्रण दिया गया।

उत्तराखण्ड पर्यटन विकास परिषद् के तत्वाधान में कोटी कॉलोनी टिहरी गढ़वाल में आयोजित ‘टिहरी एक्रो फेस्टिवल’ का
24 नवम्बर 2023 शुक्रवार को शुभारंभ हो चुका है, जो 28 नवंबर, 2023 तक चलेगा। फेस्टिवल में भारत सहित 28 देशों के 130 पायलट प्रतिभाग कर रहे हैं, जिसमें 50 विदेशी तथा 80 भारत के विभिन्न राज्यों के पायलट शामिल हैं। पैराग्लाइडरों द्वारा टैक ऑफ पॉइंट प्रतापनगर से उड़ान भरकर कर कोटी कालोनी में लैंडिंग की जा रही है।

खेम सिंह चौहान सहित अन्य गणमान्य मीडिया प्रतिनिधि मौजूद रहे।





