spot_img

मुख्यमंत्री ने केन्द्रीय रेल मंत्री से वंदे भारत रेलसेवा का विस्तारीकरण लखनऊ से अयोध्या तक किये जाने का अनुरोध किया

More articles

Vijaya Dimri
Vijaya Dimrihttps://bit.ly/vijayadimri
Editor in Chief of Uttarakhand's popular Hindi news website "Voice of Devbhoomi" (voiceofdevbhoomi.com). Contact voiceofdevbhoomi@gmail.com

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने केन्द्रीय रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव से अनुरोध किया है कि देहरादून से लखनऊ तक प्रस्तावित वंदे भारत रेलसेवा का विस्तारीकरण लखनऊ से अयोध्या तक किया जाए। इस संबंध में केन्द्रीय रेल मंत्री को भेजे गये पत्र में मुख्यमंत्री ने कहा कि श्री राम जन्मभूमि अयोध्या में प्रभु श्री रामलला की मूर्ति विराजमान होगी, जिससे देवभूमि उत्तराखण्ड में आये देशभर के तीर्थ यात्रियों एवं श्रद्धालुओं का आवागमन तीर्थ स्थल श्रीराम जन्मभूमि अयोध्या में भी अत्यधिक रहेगा।

मुख्यमंत्री ने रेल मंत्री से अनुरोध किया है कि देहरादून से लखनऊ प्रस्तावित बंदे भारत रेलसेवा जिसका कि अभी शुभारम्भ किया जाना है, का विस्तार अयोध्या तक किया जाये, जिससे देवभूमि उत्तराखण्ड में आये देशभर के यात्रियों एवं प्रदेश के श्रद्धालुगण उक्त रेलसेवा से लाभांवित हो सके।

-Advertisement-

-Advertisement-
-Advertisement-
Download Appspot_img