spot_img
spot_img

मसूरी विधानसभा क्षेत्र के बीजेपी कार्यकर्ताओं के  परिश्रम पर धन्यवाद कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए आभार प्रकट किया।

More articles

Vijaya Dimri
Vijaya Dimrihttps://bit.ly/vijayadimri
Editor in Chief of Uttarakhand's popular Hindi news website "Voice of Devbhoomi" (voiceofdevbhoomi.com). Contact voiceofdevbhoomi@gmail.com

देहरादून के सालावाला स्थित चुनाव कार्यालय में लोकसभा चुनाव के बाद मसूरी विधानसभा क्षेत्र के बीजेपी कार्यकर्ताओं के  परिश्रम पर धन्यवाद कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए आभार प्रकट किया। अपने संबोधन के दौरान कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी कई बार भावुक भी हुए। कार्यक्रम को विधानसभा प्रभारी कमली भट्ट सहित मण्डल अध्यक्षों और वरिष्ठ पदाधिकारियों ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन मंडल महामंत्री आशीष थापा ने किया।

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता  उनकी ताकत हैं। कैबिनेट मंत्री ने कहा भाजपा विश्व की नंबर एक पार्टी है। उन्होंने कहा कि आज देश का नेतृत्व ऐसा व्यक्ति कर रहा है जिसने देश के मान और सम्मान विश्व में बढ़ाने का काम किया है। मंत्री ने विश्वास जताते हुए कहा कि टिहरी लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी माला राज्य लक्ष्मी शाह रिकॉर्ड मतों से विजय होंगी।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 400 पार का नारा भी साकार होने जा रहा है और नरेंद्र मोदी एक बार फिर देश के प्रधानमंत्री बनने जा रहे हैं।
इस अवसर पर विधानसभा प्रभारी कमली भट्ट, मण्डल अध्यक्ष प्रदीप रावत, ज्योति कोटिया, सुरेन्द्र राणा, आरएस परिहार, पूनम नौटियाल, विष्णु गुप्ता, बीर सिंह चौहान सहित सभी पार्षद, शक्ति केंद्र संयोजक, बूथ अध्यक्ष, बीएलए-२ एवं बूथ एजेंट उपस्थित रहे।

-Advertisement-

-Advertisement-

-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
Download Appspot_img