spot_img
spot_img

जिलाधिकारी के निर्देशो के क्रम में मुख्य विकास अधिकारी सुश्री झरना कमठान ने पीएम विश्वकर्मा की समीक्षा बैठक करते हुए सम्बन्धित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

More articles

Vijaya Dimri
Vijaya Dimrihttps://bit.ly/vijayadimri
Editor in Chief of Uttarakhand's popular Hindi news website "Voice of Devbhoomi" (voiceofdevbhoomi.com). Contact voiceofdevbhoomi@gmail.com

जिलाधिकारी के निर्देशो के क्रम में मुख्य विकास अधिकारी सुश्री झरना कमठान ने पीएम विश्वकर्मा की समीक्षा बैठक करते हुए सम्बन्धित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होने नगर निगम, नगर निकायों को निर्देशित किया कि अपने स्तर पर विश्वकर्मा योजना पोर्टल पर प्राप्त आवेदन पत्रों का भौतिक सत्यापन कराने तथा अन्य माध्यमों से प्राप्त आवेदन पत्रों को अपने स्तर पर परीक्षण करते हुए पात्र आवेदनों को स्तर-2, एवं सतर-3 पर प्रेषित करें।
मुख्य विकास अधिकारी ने महाप्रबन्धक जिला उद्योग केन्द्र को निर्देशित किया पीएम विश्वकर्मा के अन्तगर््त प्राप्त आवेदनों की मॉनिटिरिंग करने, जिला पंचायतीराज विभाग को आनबोर्ड होने से छूटे ग्राम प्रधानों को आनबोर्ड करने के निर्देश दिए। बैठक में अवगत कराया गया लक्ष्य 4 हजार के सापेक्ष 2469 आवेदन सवीकृत हो गये है।
बैठक में अपर मुख्य नगर आयुक्त बीर सिंह बुदियाल, लीड बैंक प्रबन्धक संजय भाटिया, महाप्रबन्धक जिला उद्योग केन्द्र अंजली रावत, जिला विकास अधिकारी सुनील कुमार, पंचायतीराज विभाग सहित, नगर निगम ऋषिकेश, समस्त नगर पालिका परिषदों एवं नगर निकाय सेलाकुई सहित सम्बन्धित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

-Advertisement-

-Advertisement-

-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
Download Appspot_img