spot_img
spot_img

जनपद के अंतर्गत ग्राम पंचायतों के पुनर्गठन संबंधी प्रस्तावों पर विकास खंडवार अनंतिम सूची प्रकाशित कर दी गई है।

More articles

Vijaya Dimri
Vijaya Dimrihttps://bit.ly/vijayadimri
Editor in Chief of Uttarakhand's popular Hindi news website "Voice of Devbhoomi" (voiceofdevbhoomi.com). Contact voiceofdevbhoomi@gmail.com

जनपद के अंतर्गत ग्राम पंचायतों के पुनर्गठन संबंधी प्रस्तावों पर विकास खंडवार अनंतिम सूची प्रकाशित कर दी गई है। ग्राम पंचायत के पुनर्गठन से संबंधित आपत्तियों को 16 अगस्त, 2024 तक किसी भी कार्यदिवस में खंड विकास अधिकारी कार्यालय सहित जिला पंचायत राज अधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी अथवा जिलाधिकारी कार्यालय में लिखित रूप में दर्ज किया जा सकता है।
जिलाधिकारी सौरभ गहरवार की अध्यक्षता में गठित समिति अलग-अलग तिथियों में विकास खंडवार प्राप्त आपत्तियों की सुनवाई करेगी। ग्राम पंचायत जखोली से संबंधित प्राप्त आपत्तियों पर 17 अगस्त को सुनवाई की जाएगी। इसी तरह विकास खंड अगस्त्यमुनि से प्राप्त आपत्तियों पर 20 अगस्त जबकि विकास खंड ऊखीमठ से ग्राम पंचायत के पुनर्गठन से प्राप्त आपत्तियों की सुनवाई 21 अगस्त, 2024 को जिला कार्यालय सभागार में प्रातः 11 बजे की जाएगी।
जिलाधिकारी ने आपत्तियों से सुनवाई के अवसर पर संबंधित व्यक्तियों से अपना पक्ष रखने हेतु स्वयं उपस्थित होने की अपील की है। उन्होंने बताया कि जनपद की ग्राम पंचायतों का पुनर्गठन प्रस्तावों का निस्तारण होने के बाद अंतिम प्रकाशन 22 अगस्त, 2024 को कर दिया जाएगा।

-Advertisement-

-Advertisement-

-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
Download Appspot_img