spot_img
spot_img

केजरीवाल का एक और स्टंट , उत्तराखंड में आम आदमी पार्टी की सरकार आने पर छह माह में एक लाख नौकरी दी जाएंगी।

More articles

Vijaya Dimri
Vijaya Dimrihttps://bit.ly/vijayadimri
Editor in Chief of Uttarakhand's popular Hindi news website "Voice of Devbhoomi" (voiceofdevbhoomi.com). Contact voiceofdevbhoomi@gmail.com

हल्द्वानी I आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अपने उत्तराखंड के तीसरे दौरे पर हल्द्वानी मे युवाओं, बेरोजगारों को रोजगार पर बड़ा एलान किया । मुख्यमंत्री केजरीवाल ने रविवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए कहा कि अगर राज्य में हमारी सरकार आएगी तो बेरोजगारों को रोजगार दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में आम आदमी पार्टी की सरकार आने पर छह माह में एक लाख नौकरी दी जाएंगी।

केजरीवाल ने कहा कि पार्टी के नेता अजय कोठियाल ने उत्तराखंड में युवाओं के रोजगार और नौकरी को लेकर बहुत अच्छा काम किया है। सीएम केजरीवाल ने कहा कि कर्नल कोठियाल ने युवाओं को तब नौकरी दिलवाई जब रोजगार के अवसर भी नहीं थे, अगर आप बीजेपी को वोट देंगे तो हर महीने एक मुख्यमंत्री मिलेगा। इसके बाद केजरीवाल हल्द्वानी में पार्टी की ओर से आयोजित तिरंगा यात्रा में शामिल हुए, उनके साथ अजय कोठियाल भी हैं।

-Advertisement-

-Advertisement-
-Advertisement-spot_img
Download Appspot_img
spot_img