spot_img
spot_img

गौचर औद्योगिक विकास एवं सांस्कृतिक मेले की पांचवीं सांस्कृतिक संध्या गढ़रत्न नरेंद्र सिंह नेगी व खुशी जोशी के नाम रही।

More articles

Vijaya Dimri
Vijaya Dimrihttps://bit.ly/vijayadimri
Editor in Chief of Uttarakhand's popular Hindi news website "Voice of Devbhoomi" (voiceofdevbhoomi.com). Contact voiceofdevbhoomi@gmail.com

प्रदेश स्तरीय गौचर औद्योगिक विकास एवं सांस्कृतिक मेले की पांचवीं सांस्कृतिक संध्या गढ़रत्न नरेंद्र सिंह नेगी व खुशी जोशी के नाम रही। इस अवसर पर उन्होंने अपने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियों से शमा बांधा।
मेले में पांचवीं सांस्कृतिक संध्या का पहला कार्यक्रम लोक गायिका खुशी जोशी ने अपने कार्यक्रमों की शुरुआत बंदना से की। इसके पश्चात उन्होंने कुमाऊनी, गढ़वाली आदि गानों से दर्शकों का खूब मनोरंजन। इसके पश्चात जब गढ़रत्न नरेंद्र सिंह नेगी ने मंच संभाला तो दर्शकों ने तालियों से उनका स्वागत किया। इस अवसर पर मेल प्रशासन ने उनको अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया। उन्होंने अपने कार्यक्रम की शुरुआत ऊं नम रूद्राणी नमः बंदना से की। इसके पश्चात उन्होंने धरती हमरा गढ़वाल की कतगा रौंतेली स्वाणी च गाना गाया तो दर्शक दीर्घा झूम उठी। हिमवंत का देश होला त्रियुगी नारायण गाने को भी दर्शकों द्वारा खूब सराहा गया। त्वी छई त्वी छई सौंजड़िया,भिना तेरी नौसुरिया बांसुरी मां राजिनामा करियाली, तितरी फंसे चखुली फंसे तू क्यों फंसे काका,छिड़बुड़ देखी हमुन हम भी फंस ग्या बाबा आदि गानों पर दर्शक ही नहीं उससे बाहर भी लोग थिरकते रहे। इसके पश्चात अनिल बिष्ट ने चैता की चैत्वाली,मेरा गौं की मधुली देहरादून मां तथा ऊषा नेगी व अंजली खरे ने स्वर्ग तारा जुन्याली रात गाने से दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। कार्यक्रम का संचालन हर्षवर्धन थपलियाल व अर्जुन नेगी ने किया।

-Advertisement-

-Advertisement-
-Advertisement-spot_img
Download Appspot_img
spot_img