spot_img
spot_img

स्वास्थ विभाग मे चार उपस्थिति रजिस्टर

More articles

Vijaya Dimri
Vijaya Dimrihttps://bit.ly/vijayadimri
Editor in Chief of Uttarakhand's popular Hindi news website "Voice of Devbhoomi" (voiceofdevbhoomi.com). Contact voiceofdevbhoomi@gmail.com

चौहट्टाखाल  । मंत्री सतपाल महाराज इन दिनों अपने विधानसभा क्षेत्र चौहट्टाखाल के दौरे पर हैं। इस दौरान महाराज ने 77.44 लाख की लागत से निर्मित दो एग्री बिजनेस ग्रोथ सेंटर का लोकार्पण किया है। लोकार्पण के बाद कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने संयुक्त चिकित्सालय, सतपुली का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान ड्यूटी पर लापरवाही बरतने और उपस्थिति रजिस्टर में गड़बड़ी करने के लिए, ताल के चिकित्सकों को ना सिर्फ खरी-खोटी सुनाई बल्कि तत्काल प्रभाव से कार्यवाही करने के भी आदेश दिए।निरीक्षण के दौरान सतपाल महाराज को पता चला कि अस्पताल में हाजिरी के चार रजिस्टर तक हैं जिस पर महाराज आग बबूला हो गए और चिकित्सकों से इस बाबत पूछने लगे कि अस्पताल में हाजरी के लिए कितने रजिस्टर की आवश्यकता होती है। क्योंकि अमूमन किसी भी जगह हाजिरी के लिए रजिस्टर रखे जाते हैं लेकिन इस अस्पताल में 4 रजिस्टर रखे हुए थे, गंभीरता को देखते हुए महाराज ने तत्काल स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि इनके खिलाफ कार्यवाही की जाए।

-Advertisement-

-Advertisement-

-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
Download Appspot_img