spot_img
spot_img

बीकेटीसी ने हरेला पर्व पर श्री बदरीनाथ धाम श्री केदारनाथ धाम, ज्योर्तिमठ, रूद्रप्रयाग में वृक्षारोपण किया

More articles

Vijaya Dimri
Vijaya Dimrihttps://bit.ly/vijayadimri
Editor in Chief of Uttarakhand's popular Hindi news website "Voice of Devbhoomi" (voiceofdevbhoomi.com). Contact voiceofdevbhoomi@gmail.com

श्री केदारनाथ / श्री बदरीनाथ/ ज्योर्तिमठ/ उखीमठ: 16 जुलाई ।श्रावण संक्रांति एवं हरेला पर्व के अवसर पर श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) ने श्री बदरीनाथ धाम, श्री केदारनाथ धाम सहित ज्योर्तिमठ तथा रूद्रप्रयाग, श्री ओंकारेश्वर मंदिर उखीमठ, श्री विश्वनाथ मंदिर गुप्तकाशी,वेदवेदांग संस्कृत16 महाविद्यालय जोशीमठ, बदरीश कीर्ति संस्कृत महाविद्यालय डिम्मर, संस्कृत महाविद्यालय शोणितपुर सहित सभी विश्राम गृहों में वृक्षारोपण किया है।
इससे पहले पैड़- पौधों की पूजा की गयी तथा पर्यावरण संरक्षण का भी संकल्प लिया गया।

अपने संदेश में बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने सावन संक्रांति एवं प्रकृति पर्यावरण संरक्षण हेतु समर्पित हरेला पर्व की शुभकामनाएं दी है।

श्री नृसिंह मंदिर परिसर बीकेटीसी कार्यालय ज्योर्तिमठ में बीकेटीसी उपाध्यक्ष ऋषि प्रसाद सती तथा रूद्रप्रयाग विश्राम गृह / कार्यालय में उपाध्यक्ष विजय कप्रवाण के निर्देशन में वृक्षारोपण कर हरेला पर्व मनाया गया । श्री विश्वनाथ मंदिर गुप्तकाशी तथा सिद्ध पीठ कालीमठ में बीकेटीसी वरिष्ठ सदस्य श्रीनिवास पोस्ती के दिशा-निर्देश में वृक्षारोपण हुआ।

श्री केदारनाथ धाम में बीकेटीसी मुख्य कार्याधिकारी विजय प्रसाद थपलियाल के दिशा-निर्देश में वृक्षारोपण कार्यक्रम संपन्न हुआ। केदारनाथ में वृक्षारोपण के इस अवसर पर यात्रा मजिस्ट्रेट कृष्ण कुमार तिवारी तथा वरिष्ठ तीर्थ पुरोहित उमेश चंद्र पोस्ती, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी / प्रभारी अधिकारी यदुवीर पुष्पवान,प्रबंधक अरविंद शुक्ला आदि मौजूद रहे।
बदरीनाथ धाम में वन विभाग के सहयोग से रावल अमरनाथ नंबूदरी तथा बीकेटीसी सदस्य उमेश पोस्ती की उपस्थिति में मंदिर समिति अधिकारियों कर्मचारियों ने वृक्षारोपण किया। श्री बदरीश कीर्ति संस्कृत महाविद्यालय सिमली में बीकेटीसी सदस्य राजेंद्र प्रसाद डिमरी की देखरेख में वृक्षारोपण संपन्न हुआ।श्री ओंकारेश्वर मंदिर उखीमठ में वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी डीएस भुजवाण, देवी प्रसाद तिवारी के देखरेख में वृक्षारोपण कार्यक्रम संपन्न हुआ इसके अलावा मंदिर समिति के श्रीनगर, चमोली, पीपल कोटी नंदप्रयाग, ऋषिकेश, पौड़ी, टिहरी आदि विश्राम गृहों में वृक्षारोपण कर हरेला पर्व मनाया गया।

वृक्षारोपण वन तुलसी,बांज, बुरांश,देवदार,, अशोक, ब्रह्मकमल तथा सजावटी पौधों का रोपण किया गया।
इस अवसर वृक्षारोपण में शामिल पदाधिकारियों उपाध्यक्ष ऋषि प्रसाद सती तथा उपाध्यक्ष विजय कप्रवाण ने कहा कि यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के एक पेड़ मां के नाम अभियान तथा प्रदेश के लोकप्रिय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर हरेला का त्यौहार मनाओ, धरती मां का ऋण चुकाओं के संदेश के साथ एक पेड़ मां के नाम के महासंकल्प को आगे बढ़ाया जा रहा है।

बीकेटीसी मीडिया प्रभारी डा. हरीश गौड़ ने जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि श्री नृसिंह मंदिर ज्योतिर्मठ बीकेटीसी कार्यालय में उपाध्यक्ष ऋषि प्रसाद सती ने वृक्षारोपण में शामिल नारीशक्ति को सम्मानित किया। बीकेटीसी उपाध्यक्ष ने सुरमा देवी, शांता देवी,बसंती देवी,सत्तू देवी,सुंदरी देवी को सम्मानित किया इस अवसर पर पूर्व धर्माधिकारी भुवन चंद्र उनियाल, श्री नृसिंह मंदिर प्रभारी संदीप कपरवाण, प्रबंधक भूपेंद्र राणा , पुजारी सुशील डिमरी आदि मौजूद रहे।

आज बीकेटीसी वृक्षारोपण कार्यक्रमों में राधाकृष्ण थपलियाल, मंदिर अधिकारी राजेंद्र चौहान, प्रधानाचार्य डा. नित्यानंद पोखरियाल,प्रशासनिक अधिकारी कुलदीप भट्ट, वेदपाठी रविंद्र भट्ट, वन विभाग फूलों की घाटी रेंज से अजय सिंह रावत, ,प्रबंधक भगवती सेमवाल ,प्रबंधक अमित राणा, रानू परमार,संजय भंडारी, दिलवर नेगी, प्रबंधक अनिल भट्ट, राकेश झिंक्वाण आदि मौजूद रहे।

-Advertisement-

-Advertisement-

-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
Download Appspot_img