जनपद के आपदा प्रभावित गांव फुलेत एवं चमरौली में डीएम सविन बंसल ने 12 कि. मी. पैदल पहुंचकर जाना आपदा पीड़ितों की व्यथा।
फुलेत और चमरौली में करीब 1500 की आबादी वाले दोनों गांव में माह सितंबर 2025 का खाद्यान्न नहीं पहुंचने पर जिलाधिकारी ने ग्रामीणों को वादा किया कि मुख्यालय पहुंचते ही खाद्यान्न भेजने का प्रबंध किया जाएगा।
डीएम ने ग्रामीणों के साथ की हुई वादा को बखूबी निभाया आज प्रातः ही अपर सिटी मजिस्ट्रेट के नेतृत्व में डीएम ने ग्रामीणों के साथ की गई वादा को पूरा किया।

जबकि फुलेत, चमरौली में तैनात स्पेशल तहसीलदार चमन सिंह खाद्यान्न को प्राप्त कर वितरण कर रहे हैं।
डीएम के आदेश पर स्पेशल तहसीलदार चमन सिंह जीरो ग्राउंड पर प्रभावितों को राहत पहुंचाने के कार्यों को युद्ध स्तर पर संपादित कर रहे हैं, वही अपर सिटी मजिस्ट्रेट अपूर्वा सिंह द्वारा जिलाधिकारी एवं तहसीलदार से समन्वय बना कर राहत कार्य को गति दे रहे हैं।
मा0 मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने दी डीएम को प्रभावितो को हैली से खाद्यान्न पहुंचाने की विशेष अनुमति।


