spot_img

स्मार्ट सिटी परियोजनाओं की प्रगति, हैंडओवर की स्थिति एवं संचालन-अनुरक्षण कार्यों की डीएम ने की समीक्षा

More articles

Vijaya Dimri
Vijaya Dimrihttps://bit.ly/vijayadimri
Editor in Chief of Uttarakhand's popular Hindi news website "Voice of Devbhoomi" (voiceofdevbhoomi.com). Contact voiceofdevbhoomi@gmail.com

जिलाधिकारी एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी स्मार्ट सिटी लिमिटेड डॉ. आशीष चौहान ने ऋषिपर्णा सभागार, कलेक्ट्रेट में स्मार्ट सिटी लिमिटेड के अंतर्गत संचालित विभिन्न परियोजनाओं की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने परियोजनाओं की प्रगति, हैंडओवर की स्थिति तथा संचालन एवं अनुरक्षण (ऑपरेशन एंड मेंटिनेंस) कार्यों की विस्तार से समीक्षा की।
बैठक में जानकारी दी गई कि स्मार्ट सिटी के अंतर्गत स्वीकृत 22 परियोजनाओं में से 21 परियोजनाएं पूर्ण हो चुकी हैं तथा इनमें से 10 परियोजनाओं को संबंधित विभागों को हस्तांतरित किया जा चुका है।

एक परियोजना, ग्रीन बिल्डिंग, वर्तमान में निर्माणाधीन है। इस पर जिलाधिकारी ने शेष 11 पूर्ण परियोजनाओं के हस्तांतरण की वर्तमान स्थिति की जानकारी लेते हुए संबंधित अधिकारियों को कारण सहित विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।

समीक्षा के दौरान ग्रीन बिल्डिंग परियोजना की प्रगति लगभग 40 प्रतिशत बताए जाने पर जिलाधिकारी ने कार्यों में अपेक्षित गति लाने की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने निर्माण कार्यों में तेजी लाने, निर्धारित लेबर प्लान के अनुसार पर्याप्त श्रमिकों की तैनाती सुनिश्चित करने तथा नियमित रूप से प्रगति की मॉनिटरिंग करते हुए अद्यतन रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश स्मार्ट सिटी अधिकारियों को दिए।

जिलाधिकारी ने यह भी निर्देशित किया कि परियोजना में हुई देरी के कारणों तथा इसके लिए उत्तरदायी अधिकारियों एवं कार्यदायी संस्था के संबंध में की गई कार्रवाई का विवरण भी प्रस्तुत किया जाए।

जिलाधिकारी ने स्मार्ट सिटी के अंतर्गत पूर्ण हो चुकी परियोजनाओं के संचालन एवं अनुरक्षण कार्यों की अनुपालन रिपोर्ट प्रस्तुत करने तथा उनकी प्रभावी निगरानी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिन परियोजनाओं का कार्य पूर्ण हो चुका है, उनका भुगतान निर्धारित प्रक्रियाओं एवं गुणवत्ता मानकों के अनुरूप ही किया जाए।

बैठक में अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी स्मार्ट सिटी लि. तीरथपाल सिंह, संयुक्त मजिस्ट्रेट राहुल आनंद वर्चुअल माध्यम से तथा कृष्णा चमोला एवं अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

-Advertisement-

-Advertisement-
-Advertisement-
Download Appspot_img