spot_img

देहरादून में बम धमकी के बाद पुलिस अलर्ट, सघन चेकिंग अभियान जारी

More articles

Vijaya Dimri
Vijaya Dimrihttps://bit.ly/vijayadimri
Editor in Chief of Uttarakhand's popular Hindi news website "Voice of Devbhoomi" (voiceofdevbhoomi.com). Contact voiceofdevbhoomi@gmail.com

देहरादून: कुछ दिन पूर्व सोशल मीडिया से सभी थानों में बम धमाके किए जाने की धमकी मिलने के बाद दून पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड में है। एसएसपी देहरादून प्रमेन्द्र सिंह डोबाल के निर्देश पर आमजन की सुरक्षा के दृष्टिगत पूरे जनपद में सघन चेकिंग अभियान लगातार चलाया जा रहा है।

देर रात और सुबह तड़के से सभी क्षेत्राधिकारियों के नेतृत्व में पुलिस की अलग-अलग टीमें शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक आने-जाने वाले वाहनों की आकस्मिक जांच कर रही हैं। अभियान के दौरान संदिग्ध रूप से घूम रहे व्यक्तियों से पूछताछ की जा रही है और उनके सत्यापन संबंधी विवरण भी जांचे जा रहे हैं।

अंतरराज्यीय और अंतर्जनपदीय बॉर्डरों के साथ-साथ आंतरिक मार्गों पर भी पुलिस द्वारा विशेष निगरानी रखी जा रही है। संदिग्ध वाहनों और व्यक्तियों की गहन जांच की जा रही है ताकि किसी भी संभावित खतरे को समय रहते रोका जा सके।

पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी स्वयं अपने-अपने क्षेत्रों में मौजूद रहकर चेकिंग अभियान और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा ले रहे हैं।

 

-Advertisement-

-Advertisement-
-Advertisement-
Download Appspot_img