spot_img

जानकी सेतु के पास नदी के टापू में फंसा 19 वर्षीय युवक, SDRF ने किया सकुशल रेस्क्यू

More articles

Vijaya Dimri
Vijaya Dimrihttps://bit.ly/vijayadimri
Editor in Chief of Uttarakhand's popular Hindi news website "Voice of Devbhoomi" (voiceofdevbhoomi.com). Contact voiceofdevbhoomi@gmail.com

ऋषिकेश। जानकी सेतु के पास सोमवार देर रात नदी के बीच बने टापू पर फंसे 19 वर्षीय युवक को SDRF की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सकुशल रेस्क्यू कर लिया। युवक को सुरक्षित बाहर निकालने के बाद आवश्यक कार्रवाई के लिए जिला पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया।

जानकारी के अनुसार, 14 सितंबर की देर रात SDRF पोस्ट ढालवाला को चौकी ढालवाला से सूचना मिली कि जानकी सेतु के समीप नदी के बीच बने टापू पर एक युवक फंसा हुआ है। सूचना मिलते ही सब इंस्पेक्टर सुरेंद्र सिंह के नेतृत्व में SDRF की टीम आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के साथ तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

मौके पर पहुंचने के बाद SDRF जवानों ने नदी के तेज बहाव और विषम परिस्थितियों के बीच रेस्क्यू अभियान शुरू किया। टीम ने सावधानीपूर्वक नदी के बीच बने टापू तक पहुंच बनाई और वहां फंसे युवक को सुरक्षित अपने साथ बाहर निकाला। अभियान के दौरान SDRF जवानों ने तत्परता और साहस का परिचय देते हुए युवक को किसी भी अनहोनी से बचा लिया।

रेस्क्यू किए गए युवक की पहचान आयुष भंडारी (19), पुत्र कुलदीप भंडारी, निवासी कर्णप्रयाग, जनपद चमोली के रूप में हुई है। रेस्क्यू के बाद युवक को आवश्यक कार्रवाई के लिए जिला पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया।

समय रहते SDRF टीम को सूचना मिलने और टीम की त्वरित कार्रवाई के चलते युवक को नदी के बीच टापू से सुरक्षित बाहर निकाला जा सका। घटना के बाद SDRF की तत्परता और रेस्क्यू अभियान की सराहना की जा रही है।

-Advertisement-

-Advertisement-
-Advertisement-
Download Appspot_img