spot_img

स्यानाचट्टी-कुपड़ा मार्ग पर 57 मीटर लंबा वैली ब्रिज तैयार, आवागमन हुआ बहाल

More articles

Vijaya Dimri
Vijaya Dimrihttps://bit.ly/vijayadimri
Editor in Chief of Uttarakhand's popular Hindi news website "Voice of Devbhoomi" (voiceofdevbhoomi.com). Contact voiceofdevbhoomi@gmail.com

उत्तरकाशी। यमुनोत्री विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत स्यानाचट्टी-कुपड़ा मोटर मार्ग पर क्षतिग्रस्त वैली ब्रिज के पुनर्निर्माण का कार्य पूरा होने के बाद इसे आमजन और वाहनों की आवाजाही के लिए खोल दिया गया है। 57 मीटर लंबे इस पुल के चालू होने से क्षेत्र की यातायात व्यवस्था पुनः सुचारू हो गई है तथा दूरस्थ गांवों की कनेक्टिविटी बहाल होने से स्थानीय लोगों को बड़ी राहत मिली है।

लोक निर्माण विभाग बड़कोट द्वारा किए गए इस पुनर्निर्माण कार्य को निर्धारित समय में पूरा करते हुए 18 सितंबर 2026 को आवागमन के लिए खोल दिया गया। पुल का निर्माण कार्य कुल 83 लाख 54 हजार 50 रुपये की स्वीकृत लागत से संपन्न कराया गया है।

जिलाधिकारी प्रशांत आर्य के निर्देशन में विभागीय अधिकारियों और तकनीकी टीम ने मानसून काल की चुनौतियों के बावजूद तेजी से कार्य करते हुए पुल का निर्माण पूरा किया। पुल के पुनः चालू होने से क्षेत्र के ग्रामीणों को आवागमन में होने वाली कठिनाइयों से राहत मिलेगी, वहीं आपातकालीन सेवाओं, शिक्षा, स्वास्थ्य और दैनिक परिवहन गतिविधियों को भी गति मिलेगी।

जिला प्रशासन और लोक निर्माण विभाग ने कहा है कि जनपद में सुरक्षित एवं निर्बाध यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। वैली ब्रिज के पुनर्निर्माण से स्यानाचट्टी और कुपड़ा क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों की संपर्क व्यवस्था मजबूत हुई है, जिससे स्थानीय लोगों के साथ-साथ यात्रियों को भी लाभ मिलेगा।

-Advertisement-

-Advertisement-
-Advertisement-
Download Appspot_img