spot_img

महिला सशक्तिकरण के संकल्प के साथ मनाया ‘25 साल सेवा के आंगन’ उत्सव

More articles

Vijaya Dimri
Vijaya Dimrihttps://bit.ly/vijayadimri
Editor in Chief of Uttarakhand's popular Hindi news website "Voice of Devbhoomi" (voiceofdevbhoomi.com). Contact voiceofdevbhoomi@gmail.com

भारतीय जनता पार्टी महानगर धर्मपुर विधानसभा के अंतर्गत श्यामा प्रसाद मुखर्जी मंडल में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत 25 साल सेवा के आंगन का उत्सव कार्यक्रम आयोजित किया गया।कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे महानगर के अध्यक्ष सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल ने कार्यक्रम की मुख्य अतिथि उत्तराखंड प्रदेश की सह प्रभारी माननीय बांसुरी स्वराज एवं विधायक धरमपुर विनोद चमोली व आंगनवाड़ी कार्यकर्ता आशा बहनों का स्वागत अभिनंदन करते हुए कहा कि हम सबके लिए यह सौभाग्य की बात है कि आज की हमारी मुख्य अतिथि माननीय स्वराज विद्वान जी इस कार्यक्रम में उपस्थित हैं देश के यशस्वी प्रधानमंत्री आदरणीय नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिवस के एक महा कार्यक्रम के महत्वपूर्ण कार्यक्रम में मोदी जी के द्वारा 25 वर्षों की सेवा समाज के समर्पित समाज के सम्मान में दिए गए हैं आज मोदी जी के द्वारा महिला सशक्तिकरण में कई योजनाओं के माध्यम से महिलाओं को लाभ देने का काम किया जा रहा है आज की हमारी बहनें स्वरोजगार के माध्यम से लखपति दीदी के रूप में विकसित हो रही है।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि बांसुरी स्वराज ने भी कार्यक्रम में सभी का धन्यवाद व्यक्त करते हुए कहा कि मुझे बड़ा हर्ष हो रहा है कि उत्तराखंड देवभूमि में मुझे काम करने का मौका मिलेगा आज के इस कार्यक्रम में मैं सभी आशा बहनों का आंगनबाड़ी भवनों का बच्चों का अभिनंदन करती हूं। हमारे देश के यशस्वी से प्रधानमंत्री आदरणीय नरेंद्र मोदी जीके संकल्प के अनुसार 2047 तक इस राष्ट्र को विकसित राष्ट्र के रूप में स्थापित करना है हमारा सपनों का भारत एक विकसित भारत के रूप में समय के साथ आगे बढ़ रहा है हम अपने आप को गर्व महसूस करते हैं कि हमें प्रधानमंत्री के रूप में ऐसा नेतृत्व प्राप्त हुआ जिसने हमारी माता बहनों को समान अधिकार देते हुए उनके जीवन में अनेक बदलाव किए हैं आज केंद्र की योजनाएं हमारी माता के लिए बहनों के लिए एक मिसाल हैं आज उत्तराखंड राज्य की महिलाएं समाज में अपना एक अलग स्थान बनाए हुए हैं वह हर क्षेत्र में निरंतर समान रूप से पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर काम कर रही है। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य यही है कि हमारी बहने आगे बढ़े और जिन महिलाओं को अभी तक योजनाओं का लाभ प्राप्त नहीं हुआ है जानकारी के साथ उनका लाभ प्राप्त हो इसके लिए हम सब लोगों को मिलकर काम करना होगा आंगनबाड़ी केदो में बच्चों के मनोरंजन के लिए नए-नए प्रकार के आयाम के माध्यम से उनको जोड़ना होगा ताकि हमारा आज का बच्चा हमारे देश का भविष्य बन और 2047 तक विकसित भारत में अपनी भूमिका को समझते हुए आगे बढ़े।

कार्यक्रम में धर्मपुर विधायक श्री विनोद चमोली जी के द्वारा सभी धन्यवाद देते कहा कि आज का यह कार्यक्रम हमारी आशा बहनों आंगनबाड़ी बहनों के सम्मान में कार्यक्रम किया गया है हमारे धर्मपुर विधानसभा के क्षेत्र में योजनाओं के माध्यम से कई आंगनबाड़ी केंद्रों को सुसज्जित करने का काम किया गया है आप सभी बहनों के द्वारा बच्चों के उज्जवल भविष्य के लिए निरंतर कार्यरत रहती हैं आज इस कार्यक्रम के माध्यम से हम देश की यशस्वी प्रधानमंत्री आदरणीय नरेंद्र मोदी जी की दीर्घायु की कामना करते हैं।

कार्यक्रम में महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष रुचि भट्ट प्रदेश मंत्री नेहा जोशी भावना डोभाल पूनम मंगाई सुमन सिंह राजेश कंबोज कमल राठौर श्रीमती मुकेश राठौर अरुण उनियाल सहित आंगनवाड़ी कार्यकर्ता आशा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

-Advertisement-

-Advertisement-
-Advertisement-
Download Appspot_img