spot_img
spot_img

पीएम-सेतु व पीएम-नेप्स योजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित

More articles

Vijaya Dimri
Vijaya Dimrihttps://bit.ly/vijayadimri
Editor in Chief of Uttarakhand's popular Hindi news website "Voice of Devbhoomi" (voiceofdevbhoomi.com). Contact voiceofdevbhoomi@gmail.com

उत्तरकाशी। जनपद में कौशल विकास और रोजगार सृजन को गति देने के उद्देश्य से जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने कलेक्ट्रेट सभागार में प्रधानमंत्री स्किलिंग एंड एम्प्लॉयबिलिटी ट्रांसफॉर्मेशन थ्रू अपग्रेडेड आईटीआई (पीएम-सेतु) तथा प्रधानमंत्री नेशनल अप्रेंटिसशिप प्रमोशन स्कीम (पीएम-नेप्स) की समीक्षा बैठक आयोजित की। बैठक में योजनाओं के प्रभावी संचालन, युवाओं के कौशल विकास तथा रोजगार के अवसरों को बढ़ाने के संबंध में विस्तृत चर्चा की गई।

जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों को आधुनिक तकनीक, स्मार्ट क्लासरूम और उद्योग आधारित प्रशिक्षण केंद्रों के रूप में विकसित किया जाए। उन्होंने बताया कि योजना के अंतर्गत आईटीआई उत्तरकाशी को स्पोक आईटीआई के रूप में प्रस्तावित किया गया है, जिससे युवाओं को आधुनिक और रोजगारपरक प्रशिक्षण उपलब्ध कराया जा सकेगा।

बैठक में आईटीआई में अध्ययनरत युवाओं को कौशल विकास के साथ स्थानीय स्तर पर रोजगार से जोड़ने के विभिन्न पहलुओं की समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने कहा कि जनपद में संचालित सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योगों के साथ-साथ सरकारी एवं अर्द्ध-सरकारी संस्थानों को अप्रेंटिसशिप पोर्टल पर पंजीकृत कर युवाओं को ऑन-द-जॉब ट्रेनिंग उपलब्ध कराई जाए, ताकि प्रशिक्षण के साथ उन्हें व्यावहारिक अनुभव भी प्राप्त हो सके।

उन्होंने शैक्षणिक संस्थानों में आयोजित कार्यक्रमों को करियर काउंसलिंग एवं मार्गदर्शन कार्यक्रमों से जोड़ने के निर्देश भी दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि इन योजनाओं का उद्देश्य केवल प्रशिक्षण या पोर्टल पर पंजीकरण तक सीमित नहीं होना चाहिए, बल्कि युवाओं को स्थायी और गुणवत्तापूर्ण रोजगार उपलब्ध कराना प्राथमिक लक्ष्य होना चाहिए।

उन्होंने स्थानीय उद्योगों, संविदात्मक पदों, आउटसोर्सिंग माध्यमों तथा विभिन्न विभागों में तकनीकी प्रकृति के कार्यों में आईटीआई प्रशिक्षित अभ्यर्थियों को प्राथमिकता देने की संभावनाओं का परीक्षण करने के भी निर्देश दिए।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी जय भारत सिंह, जिला विकास अधिकारी वेद प्रकाश, जिला सेवायोजन अधिकारी विनायक श्रीवास्तव, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी अतुल आनंद, जिला शिक्षा अधिकारी शैलेंद्र अमोली, मुख्य कृषि अधिकारी एस.एस. वर्मा, अग्रणी बैंक प्रबंधक ब्रह्मानंद सिंह, डीटीडीओ खुशाल नेगी, निदेशक आरसेटी अमित लाल, राजकीय स्नातकोत्तर विद्यालय के प्राचार्य पंकज पंत सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

-Advertisement-

-Advertisement-

-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
Download Appspot_img