spot_img
spot_img

अंबीवाला एवं उम्मेदपुर में सड़क निर्माण कार्यों का शिलान्यास, क्षेत्रवासियों को मिलेगी बेहतर आवागमन सुविधा

More articles

Vijaya Dimri
Vijaya Dimrihttps://bit.ly/vijayadimri
Editor in Chief of Uttarakhand's popular Hindi news website "Voice of Devbhoomi" (voiceofdevbhoomi.com). Contact voiceofdevbhoomi@gmail.com

सहसपुर विधानसभा क्षेत्र में आधारभूत सुविधाओं के विस्तार एवं सुदृढ़ीकरण की दिशा में निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में आज विधानसभा क्षेत्रान्तर्गत विधायक सहदेव सिंह पुण्डीर ने ग्राम पंचायत अंबीवाला एवं ग्राम उम्मेदपुर में विभिन्न सड़क निर्माण कार्यों का विधिवत शिलान्यास किया गया। इन विकास कार्यों के पूर्ण होने से स्थानीय निवासियों को आवागमन में सुविधा मिलने के साथ ही क्षेत्र की संपर्क व्यवस्था भी सुदृढ़ होगी।

ग्राम पंचायत अंबीवाला में तालाब से दुर्गा मंदिर तक 600 मीटर तथा तालाब से महेंद्र चौक तक 500 मीटर लंबे इंटरलॉकिंग टाइल मार्गों के निर्माण कार्य का विधिवत शिलान्यास किया गया। इन दोनों मार्गों की कुल लंबाई 1,100 मीटर है। मार्गों के निर्माण से स्थानीय लोगों को आवागमन के लिए बेहतर सुविधा उपलब्ध होगी। साथ ही, क्षेत्र में सड़क संपर्क व्यवस्था मजबूत होगी और दैनिक आवागमन में होने वाली असुविधाओं से राहत मिलेगी।

इसी क्रम में ग्राम उम्मेदपुर में नयागांव-पेलियो लिंक मार्ग पर 300 मीटर लंबी सीसी सड़क के निर्माण कार्य का सहसपुर विधायक सहदेव सिह पुण्डीर द्वारा विधिवत शिलान्यास किया गया। इस सड़क के निर्माण से स्थानीय निवासियों को सुगम एवं सुरक्षित आवागमन की सुविधा प्राप्त होगी। बेहतर सड़क संपर्क से ग्रामीण क्षेत्रों में जनसुविधाओं तक पहुंच आसान होगी और स्थानीय विकास को गति मिलेगी।

इस दौरान क्षेत्रीय विधायक सहदेव सिंह पुण्डीर ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन एवं मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में सहसपुर विधानसभा क्षेत्र में आधारभूत सुविधाओं के विस्तार एवं विकास कार्यों को गति प्रदान की जा रही है। सहसपुर विधानसभा क्षेत्र में भी सड़क, पेयजल तथा अन्य मूलभूत सुविधाओं के विकास को प्राथमिकता देते हुए जनआवश्यकताओं के अनुरूप निरंतर कार्य किए जा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि सहसपुर विधानसभा क्षेत्र का समग्र एवं संतुलित विकास तथा क्षेत्रवासियों को बेहतर जनसुविधाएं उपलब्ध कराना प्राथमिकता है। विकास कार्यों का उद्देश्य आमजन के जीवन को अधिक सुविधाजनक बनाना और ग्रामीण क्षेत्रों में आधारभूत संरचनाओं को सुदृढ़ करना है। जनहित से जुड़े कार्यों को आगे बढ़ाते हुए क्षेत्र के विकास के लिए निरंतर प्रयास जारी रहेंगे।

इस कार्यक्रम में ग्राम पंचायत अंबीवाला में ग्राम प्रधान सुरेंद्र नेगी, क्षेत्र पंचायत सदस्य रुचि भट्ट, पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य कमल किशोर, समाजसेवी अरुण भट्ट, गौरवशाली सेनानी संगठन के अध्यक्ष उत्तम गुसाईं एवं अवर अभियंता मान सिंह सहित समस्त क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

वहीं, ग्राम उम्मेदपुर में अनिल पंवार, आनंद बिष्ट, लखन राणा, राजेंद्र पैन्यूली, लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता प्रवीण सक्सेना सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

-Advertisement-

-Advertisement-

-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
Download Appspot_img