पिथौरागढ़। सीमांत जिले पिथौरागढ़ से हवाई सफर करने वाले यात्रियों के लिए अहम खबर है। एयरलाइंस एयर की दिल्ली-पिथौरागढ़ विमान सेवा की समय सारिणी में 27 अक्टूबर से बदलाव होने जा रहा है। सर्दियों के नए शेड्यूल के तहत विमान सेवा सप्ताह में पांच दिन संचालित होगी, जबकि शुक्रवार और रविवार को उड़ान नहीं होगी।
एयरपोर्ट मैनेजर संदीप यादव के अनुसार, नए शेड्यूल में मंगलवार, बृहस्पतिवार और शनिवार को विमान दिल्ली से सुबह 10:05 बजे उड़ान भरकर 11:25 बजे पिथौरागढ़ पहुंचेगा। वहीं, बुधवार को दिल्ली से विमान दोपहर 12:25 बजे रवाना होगा और दोपहर 1:45 बजे पिथौरागढ़ पहुंचेगा।
वर्तमान समय सारिणी के अनुसार, दिल्ली से विमान सुबह 11:20 बजे पिथौरागढ़ पहुंचता है। इसके बाद सुबह 11:45 बजे पिथौरागढ़ से देहरादून के लिए उड़ान भरता है। देहरादून से विमान दोपहर 2:05 बजे पिथौरागढ़ पहुंचता है और यहां से दोपहर 2:30 बजे दिल्ली के लिए रवाना होता है।
नई समय सारिणी लागू होने के बाद यात्रियों को यात्रा से पहले उड़ान के दिन और समय की जानकारी संबंधित एयरलाइन से प्राप्त करने की सलाह दी जाती है।





