spot_img
spot_img

उत्तराखंड में मौसम ने बदली करवट, नौ जिलों में यलो अलर्ट; बारिश-बर्फबारी के आसार

More articles

Vijaya Dimri
Vijaya Dimrihttps://bit.ly/vijayadimri
Editor in Chief of Uttarakhand's popular Hindi news website "Voice of Devbhoomi" (voiceofdevbhoomi.com). Contact voiceofdevbhoomi@gmail.com

देहरादून। उत्तराखंड में करवाचौथ पर मौसम का मिजाज बदल गया। प्रदेश के कई इलाकों में बादल छाए रहे, जबकि श्रीनगर और कोटद्वार में बारिश हुई। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में प्रदेश के कई जिलों में वर्षा, गरज-चमक और तेज हवाएं चलने की संभावना जताई है। इससे तापमान में गिरावट आने और ठंडक बढ़ने के आसार हैं।

 

मौसम विभाग ने गुरुवार को प्रदेश के दस जिलों में गरज-चमक, आकाशीय बिजली चमकने और तेज झोंकेदार हवाएं चलने की चेतावनी जारी की थी। वहीं, शुक्रवार को भी प्रदेश के अधिकतर क्षेत्रों में तेज वर्षा होने की संभावना जताई गई है।

 

कुछ दिनों से मौसम शुष्क

 

पिछले कुछ दिनों से प्रदेश में मौसम शुष्क बना हुआ है। मैदानी क्षेत्रों में तेज धूप खिलने से दिन के तापमान में वृद्धि हुई है, जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य बना हुआ है। इसके चलते दिन और रात के तापमान में अंतर बढ़ गया है। हालांकि, चक्रवाती तूफान अर्नब और पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से मौसम में बदलाव के आसार हैं।

 

मौसम विभाग के अनुसार, देहरादून, टिहरी, हरिद्वार, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर, चमोली, चंपावत, पिथौरागढ़ और नैनीताल में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा हो सकती है। इन जिलों में कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ बिजली गिरने और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। हवा की गति 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। इसे देखते हुए यलो अलर्ट जारी किया गया है।

 

प्रदेश के शेष जिलों में भी कहीं-कहीं बहुत हल्की से हल्की वर्षा होने के आसार हैं। वहीं, 3500 मीटर या उससे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी हो सकती है।

-Advertisement-

-Advertisement-

-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
Download Appspot_img