spot_img
spot_img

उत्तराखण्ड पुलिस को मिला नया गौरव चिह्न, सीएम ने किया अनावरण

More articles

Vijaya Dimri
Vijaya Dimrihttps://bit.ly/vijayadimri
Editor in Chief of Uttarakhand's popular Hindi news website "Voice of Devbhoomi" (voiceofdevbhoomi.com). Contact voiceofdevbhoomi@gmail.com

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को मुख्यमंत्री आवास में आयोजित कार्यक्रम में उत्तराखण्ड पुलिस के नए ध्वज, प्रतीक चिह्न, फॉरमेशन साइन, इंसिग्निया, क्रेस्ट और सेरेमोनियल वर्दी का अनावरण किया। इस दौरान उन्होंने ‘सत्यनिष्ठा से समृद्धि’ थीम पर आधारित सतर्कता जागरूकता सप्ताह-2026 का शुभारंभ भी किया। मुख्यमंत्री ने सभी को राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पुलिस के नए गौरव चिह्न केवल पहचान में बदलाव नहीं, बल्कि बल की गौरवशाली परंपराओं, शौर्य, अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा के प्रतीक हैं। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड पुलिस का नया ध्येय वाक्य ‘कर्म सत्यं शौर्यम्’ सत्यनिष्ठा, कर्तव्य और साहस का संदेश देता है। पुलिस को आधुनिक तकनीक से सुसज्जित और अधिक दक्ष बनाना राज्य सरकार की प्राथमिकता है।

सतर्कता जागरूकता सप्ताह के शुभारंभ पर मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार भ्रष्टाचार के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम कर रही है। उन्होंने भ्रष्टाचार संबंधी शिकायतों के लिए हेल्पलाइन नंबर 1064 की मुख्यमंत्री हेल्पलाइन की तर्ज पर नियमित समीक्षा करने के निर्देश मुख्य सचिव को दिए। उन्होंने अधिकारियों को शिकायतों पर गंभीरता से कार्रवाई करने तथा आमजन की समस्याओं का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने को कहा। साथ ही प्रदेशवासियों से भ्रष्टाचार के विरुद्ध आवाज उठाने की अपील की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आगामी 6 नवंबर को केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह उत्तराखण्ड पुलिस को प्रतिष्ठित राष्ट्रपति पुलिस कलर से अलंकृत करेंगे। इस अवसर पर पुलिस जवान नई सेरेमोनियल वर्दी में परेड में प्रतिभाग करेंगे। उन्होंने उत्तराखण्ड पुलिस सेवा से भारतीय पुलिस सेवा में पदोन्नत हुईं शाहजहां जावेद खान और जगदीश चंद्र को भी प्रतीक चिह्न अलंकरण कर शुभकामनाएं दीं।

उत्तराखण्ड पुलिस के नए प्रतीक चिह्न में अशोक स्तंभ, सत्यमेव जयते, स्वर्णिम लॉरेल रीथ, हिमालय और नदी को शामिल किया गया है। वहीं, पुराने तीन रंगों वाले ध्वज के स्थान पर गहरे नीले रंग की पृष्ठभूमि वाला नया ध्वज अपनाया गया है, जिसमें लाल और स्वर्णिम किनारे दिए गए हैं। वर्दी, इंसिग्निया, क्रेस्ट और परेड की सेरेमोनियल वर्दी को भी नए प्रतीक चिह्नों के अनुरूप नया स्वरूप दिया गया है।

कार्यक्रम में मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन, पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ, प्रमुख सचिव आरके सुधांशु, अभिनव कुमार सहित शासन और पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

-Advertisement-

-Advertisement-

-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
Download Appspot_img