spot_img
spot_img

काठगोदाम में खड़ी नई XUV को पेट्रोल डालकर फूंका, CCTV में कैद हुई वारदात।

More articles

Vijaya Dimri
Vijaya Dimrihttps://bit.ly/vijayadimri
Editor in Chief of Uttarakhand's popular Hindi news website "Voice of Devbhoomi" (voiceofdevbhoomi.com). Contact voiceofdevbhoomi@gmail.com

हल्द्वानी के काठगोदाम क्षेत्र में देर रात एक सनसनीखेज घटना सामने आई है, जहां एक बाइक सवार अज्ञात व्यक्ति ने सड़क किनारे खड़ी करीब दो से तीन महीने पुरानी XUV गाड़ी को पेट्रोल डालकर आग के हवाले कर दिया। आरोपी ने पहले गाड़ी का पिछला शीशा तोड़ा और फिर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और पूरी गाड़ी जलकर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। फिलहाल पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है।
जानकारी के मुताबिक घटना देर रात करीब 1 से 1:30 बजे के बीच की बताई जा रही है। काठगोदाम के एक शांत रिहायशी इलाके में XUV गाड़ी खड़ी थी। इसी दौरान एक अज्ञात व्यक्ति बाइक से वहां पहुंचा और कुछ दूरी पर अपनी बाइक खड़ी कर दी।
इसके बाद आरोपी हाथ में पेट्रोल से भरा डिब्बा लेकर गाड़ी के पास पहुंचा। उसने पहले XUV का पिछला शीशा तोड़ा और फिर पेट्रोल डालकर गाड़ी में आग लगा दी। आग लगाने के बाद आरोपी तुरंत मौके से फरार हो गया।
कुछ ही देर में गाड़ी आग की लपटों से घिर गई। आसपास के लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते पूरी गाड़ी जलकर बुरी तरह नष्ट हो गई।
अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि आखिर एक नई गाड़ी को इस तरह आग के हवाले करने के पीछे वजह क्या है? क्या यह किसी पुरानी रंजिश का मामला है या फिर इसके पीछे कोई अन्य कारण है? फिलहाल इन सभी पहलुओं पर स्थिति स्पष्ट नहीं है।
पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपी की पहचान कर उसे पकड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं। वारदात के पीछे की असली वजह पुलिस जांच के बाद ही सामने आ पाएगी।

-Advertisement-

-Advertisement-

-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
Download Appspot_img