spot_img
spot_img

26 जून सामाजिक न्याय दिवस पर प्रदेश के शिक्षक अनिवार्य स्थानांतरण के लिए छेड़ेंगे राष्ट्रीय स्तर पर अभियान

More articles

देहरादून :- 26 जून को सामाजिक न्याय दिवस पर प्रदेश के शिक्षको द्वारा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर पर # उत्तराखंड सरकार हमे न्याय दो और # ट्रांसफर एक्ट का 100 प्रतिशत पालन हो  ट्रेंड किया जाएगा।

शिक्षको द्वारा यह अभियान ट्रांसफर एक्ट के 100 प्रतिशत पालन करवाने के लिए किया जाएगा। इस अभियान में प्रधानमंत्री और गृह मंत्री को भी टैग करते हुए अपनी बात पहुचाई जाएगी। साथ ही माननीय मुख्यमंत्री जी के समक्ष भी शिक्षको की पीड़ा को रखा जाएगा। ज्ञात रहे के ट्रांसफर एक्ट जब से अस्तित्व में आया है तब से लेकर आज तक उसका पालन नही हुआ है और एक्ट सफेद हाथी ही साबित हुआ है। जब ये ट्रांसफर एक्ट अस्तित्व में आया था तो दुर्गम में कई वर्षो से अपनी सेवाएं दे रहे शिक्षको में एक आशा की किरण जागी थी कि इस एक्ट के लागू होने से उनके स्थानांतरण होंगे। लेकिन आज तक जिस उद्देश्य से एक्ट बना उसकी प्राप्ति नही हुई है।
अनिवार्य स्थानातंरण समर्थक मंच उत्तराखंड के मुख्य सय्योजक शरद दीक्षित ने बताया कि यह अभियान का पहला चरण होगा इस अभियान को आगे तेज किया जाएगा। सरकार द्वारा कोरोना का हवाला देते हुए इस वर्ष ट्रांसफर सत्र को शून्य घोषित किया गया है लेकिन बैकडोर से रसूख वाले लोगो के ट्रांसफर और प्रतिनियुक्ति भी हो रही है।
हेस्टैग अभियान में राजकीय शिक्षक संघ के अद्यक्ष कमल किशोर डिमरी और महामंत्री सोहन सिंह माजिला को भी सम्मिलित किया जाएगा।

-Advertisement-

-Advertisement-
-Advertisement-spot_img
Download Appspot_img
spot_img