spot_img
spot_img

मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने सीनियर सिटीजन नेशनल हेल्पलाईन एल्डरलाईन 14567 का किया शुभारंभ

More articles

Vijaya Dimri
Vijaya Dimrihttps://bit.ly/vijayadimri
Editor in Chief of Uttarakhand's popular Hindi news website "Voice of Devbhoomi" (voiceofdevbhoomi.com). Contact voiceofdevbhoomi@gmail.com

मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने एसटीपीआई बिल्डिंग, आई टी पार्क, देहरादून में आयोजित कार्यक्रम  सीनियर सिटीजन नेशनल हेल्पलाईन एल्डरलाईन 14567 का शुभारंभ किया। भारत सरकार के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय और उत्तराखण्ड सरकार के द्वारा वरिष्ठ नागरिकों के कल्याण के लिए हेल्पलाइन 14567 शुरू की गई है।मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास’ के अनुरूप यह हेल्पलाईन बुजुर्गों की समस्याओं के निदान में सहायक होगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि बुजुर्गों की सहायता के लिये सभी को आगे आना चाहिए। इसके लिये जागरूकता बहुत जरूरी है। उत्तराखण्ड के दूरस्थ व पर्वतीय क्षेत्रों में बड़ी संख्या में वरिष्ठ   नागरिक एकाकी जीवन जी रहे हैं। हमें उन सभी तक पहुंचना और उनकी समस्याओं का समाधान करना है।प्रत्येक ग्राम स्तर तक जागरूकता लानी जरूरी है। वरिष्ठ जनों के कल्याण के लिए संचालित योजनाओं और कार्यक्रमों की जानकारी ग्राम स्तर तक दी जाए।

मुख्यमंत्री ने आशा व्यक्त की कि हेल्पलाईन 14567 बुजुर्गों की समस्याओं को दूर करने के लिए सहायक और उनको भावनात्मक सपोर्ट भी प्रदान करेगी।

 

-Advertisement-

-Advertisement-

-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
Download Appspot_img