spot_img
spot_img

उत्तराखंड ग्रामीण बैंक ने मोबाइल एटीएम वैन का फ्लैग ऑफ कर किया रवाना

More articles

Vijaya Dimri
Vijaya Dimrihttps://bit.ly/vijayadimri
Editor in Chief of Uttarakhand's popular Hindi news website "Voice of Devbhoomi" (voiceofdevbhoomi.com). Contact voiceofdevbhoomi@gmail.com

बागेश्वर : जनपद के पहाड़ी क्षेत्रों में आम जन को राहत देते हुए आज विधायक बागेश्वर चन्दन राम दास, जिलाधिकारी विनीत कुमार ने कलेक्ट्रेट परिसर से 01 मोबाइल एटीएम वैन का फ्लैग ऑफ कर रवाना किया है। इस मोबाइल एटीएम से लोगों को पैसे निकासी में राहत मिलेगी, तथा दूरस्थ क्षेत्रों से पैसे निकालने के लिए बैंकों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। उत्तराखंड ग्रामीण बैंक के माध्यम से मोबाइल एटीएम वैन की सुविधा जनपद के दूरस्थ क्षेत्र दी जा रही है। किसी भी बैंक खाते वाला व्यक्ति इसके माध्यम से पैसे निकाल सकता है। मोबाइल एटीएम वैन जनपद के विभिन्न दूरस्थ क्षेत्रों में जाकर लोगों को पैसे निकालने की सुविधा उपलब्ध कराएंगी। मोबाइल एटीएम वैन द्वारा ग्रामीण एवं दूरस्थ क्षेत्रों में लोगों को धन निकासी की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। यह सुविधा उपलब्ध होने से लोगों को दूरस्थ क्षेत्रों से पैसे निकालने के लिए बैंकों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे।इस अवसर पर जिलाध्यक्ष भाजपा शिव सिंह बिष्ट, मुख्य विकास अधिकारी डीडी पंत, अपर जिलाधिकारी इंद्र सिंह इमलाल, महाप्रबंधक उद्योग जीपी दुर्गापाल, लीड बैंक अधिकारी एनआर जौहरी, उत्तराखंड ग्रामीण बैंक से धनी राम सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

-Advertisement-

-Advertisement-

-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
Download Appspot_img