spot_img
spot_img

वन अनुसंधान शाखा ने पुलवामा शहीदों की याद में भारत वाटिका का निर्माण किया

More articles

हल्द्वानी:- वन अनुसंधान शाखा के द्वारा उत्तराखंड राज्य में एक भारत वाटिका का निर्माण किया गया है यह वाटिका हल्द्वानी में निर्मित की गई है पुलवामा आतंकी हमले में शहीद 40 जांबाज शहीदों की याद में  वन अनुसंधान शाखा  ने राज्य के हल्द्वानी नगर में एक भारत वाटिका का निर्माण किया है इस वाटिका  का मुख्य आकर्षण है यहां पर भारत के सभी राज्यों के राज्य वृक्ष और सभी केंद्र शासित राज्यों के राज्य वृक्ष को लगाया गया है जिसे देखने के लिए पूरे भारत से पर्यटक हल्द्वानी शहर आ रहे हैं वन अनुसंधान शाखा के निदेशक और मुख्य वन संरक्षक संजय चतुर्वेदी के अनुसार भारत वाटिका भारत की पहली वाटिका है जहां भारत के सभी राज्यों जिसमें महाराष्ट्र मध्य प्रदेश पंजाब चंडीगढ़ राजस्थान तेलंगाना ही गुजरात हिमाचल प्रदेश उत्तराखंड तमिलनाडु आंध्रप्रदेश पूर्वोत्तर भारत के राज्यों व केंद्र शासित राज्यों के राज्य को यहां पर प्रमुख रूप से लगाया गया है


इसके अतिरिक्त वन  अनुसंधान द्वारा तुलसी की 15 प्रजातियों के साथ पीपल बरगद आंवला बेलपत्र  पाकड़ प्रजातियों   के संरक्षण को लेकर यहां काम किया जा रहा है

भारत वाटिका के मुख्य आकर्षण

*सभी राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों के राज्य वृक्ष एक ही स्थान पर देखने को मिलेंगे

*अलग-अलग जलवायु के पेड़ पौधों को एक ही स्थान में लगाया गया है

*अन्य दुर्लभ औषधि पेड़ पौधों को भी भारत वाटिका में लगाया गया है

*एक भारत श्रेष्ठ भारत की परिकल्पना साकार हुई है

-Advertisement-

-Advertisement-
-Advertisement-spot_img
Download Appspot_img
spot_img