spot_img
spot_img

हरक सिंह रावत द्वारा इस्तीफा देने के बाद अब भाजपा विधायक एवं रायपुर विधानसभा सीट पर मजबूत स्थान रखने वाले उमेश शर्मा काऊ ने भी इस्तीफा दे दिया

More articles

Vijaya Dimri
Vijaya Dimrihttps://bit.ly/vijayadimri
Editor in Chief of Uttarakhand's popular Hindi news website "Voice of Devbhoomi" (voiceofdevbhoomi.com). Contact voiceofdevbhoomi@gmail.com

उत्तराखंड में भाजपा सरकार के लिए झटकों का दौर शुरू हो चुका है। कैबिनेट की बैठक के दौरान कैबिनेट पद से हरक सिंह रावत द्वारा इस्तीफा देने के बाद अब भाजपा विधायक एवं रायपुर विधानसभा सीट पर मजबूत स्थान रखने वाले उमेश शर्मा काऊ ने भी इस्तीफा दे दिया है। एक के बाद एक दो बड़े नेताओं के इस्तीफे से भारतीय जनता पार्टी की बुनियाद हिल गई है और इसे भाजपा के लिए एक बड़ा नुकसान माना जा रहा है।इस बात की उम्मीद तो पहले से ही की जा रही थी कि भाजपा में पिछले विधानसभा चुनाव से पूर्व कांग्रेस से आने वाले बाकी कांग्रेसी विधानसभा चुनाव 2022 से पूर्व भाजपा को कोई बड़ा झटका दे सकते हैं और इस बात के संकेत अब इन दोनों नेताओं के त्याग पत्रों के बाद मिलने लगे हैं। इससे पूर्व यशपाल आर्य भाजपा का दामन छोड़कर कांग्रेस में शामिल हो चुके हैं।

-Advertisement-

-Advertisement-
-Advertisement-spot_img
Download Appspot_img
spot_img