spot_img

मुख्यमंत्री ने की सफाई कर्मचारियों का मानदेय 500 रू. प्रतिमाह किये जाने की घोषणा

More articles

Vijaya Dimri
Vijaya Dimrihttps://bit.ly/vijayadimri
Editor in Chief of Uttarakhand's popular Hindi news website "Voice of Devbhoomi" (voiceofdevbhoomi.com). Contact voiceofdevbhoomi@gmail.com

 

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी से बुधवार को मुख्यमंत्री आवास में सफाई कर्मचारी आयोग के पूर्व अध्यक्ष श्री भगवत प्रसाद भकवाना के नेतृत्व बड़ी संख्या में उत्तराखण्ड स्वच्छकार कर्मचारी संघ के प्रतिनिधियों ने भेंट की। उन्होंने सफाई कर्मचारियों के मानदेय में बढ़ोत्तरी के साथ ही कर्मचारियों की अन्य कई समस्याओं से मुख्यमंत्री को अवगत कराया।
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने सफाई कर्मचारियों के व्यापक हित में उनके मानदेय को 350 रू. प्रतिमाह के स्थान पर 500 रू. प्रतिमाह किये जाने की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने सफाई कर्मचारियों की अन्य समस्याओं के समाधान का भी आश्वासन दिया।
इस अवसर पर उत्तराखण्ड स्वच्छकार कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष श्री राम अवतार राजौर, श्री मदन वाल्मीकि सहित अन्य पदाधिकारी एवं सफाई कर्मी उपस्थित थे।

-Advertisement-

-Advertisement-
-Advertisement-
Download Appspot_img