सरकार के 5 साल, ‘नये इरादे-युवा सरकार’ कार्यक्रम का आयोजन राज्य के समस्त 70 विधानसभाओं में आयोजित किए गए जिसके तहत प्रदेश की समस्त विधानसभाओं में विभिन्न योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास संबंधित क्षेत्र के विधायकों/माननीय मंत्रीयों द्वारा किया गया। प्रदेश भर के आयोजित कार्यक्रम में माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने विधानसभा क्षेत्र खटीमा उधमसिंह नगर से सजीव प्रसारण के माध्यम से समस्त विधानसभाओं में आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित जनमानस को संबोधित किया।
सरकार के 5 साल, ‘नये इरादे-युवा सरकार’ कार्यक्रम के अन्तर्गत जनपद की 10 विधानसभाओं में विभिन्न विभागों की विकास योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास संबंधित विधानसभा के विधायक एवं मंत्री व स्थानीय जनप्रतिनिधि द्वारा किया गया। मसूरी विधानसभा क्षेत्रान्तर्गत धनराशि लगभग 1490.41 लाख की विभिन्न योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास माननीय मंत्री/ स्थानीय विधायक गणेश जोशी की गरिमामय उपस्थिति में किया गया। वहीं विधानसभा धर्मपुर क्षेत्रान्तर्गत धनराशि लगभग 3161.90 लाख की विभिन्न योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास स्थानीय विधायक विनोद चमोली की गरिमामय उपस्थिति में किया गया। विधानसभा ऋषिकेश में धनराशि लगभग 2605.02 लाख की विभिन्न योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास माननीय विधानसभा अध्यक्ष/स्थानीय विधायक प्रेम चन्द्र अग्रवाल की गरिमामय उपस्थिति में किया गया। विधानसभा डोईवाला में धनराशि लगभग 380.39 लाख की विभिन्न योजानाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास पूर्व मुख्यमंत्री/स्थानीय विधायक त्रिवेन्द्र सिंह रावत की गरिमामय उपस्थिति में किया गया। विधानसभा रायपुर के अन्तर्गत धनराशि लगभग 5620 लाख़ की विभिन्न योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास स्थानीय विधायक उमेश शर्मा काऊ की गरिमामय उपस्थिति में किया गया। राजपुर विधानसभा क्षेत्रान्तर्गत धनराशि लगभग 2365.28 लाख की विभिन्न योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास स्थानीय विधायक खजान दास की गरिमामेय उपस्थिति में किया गया। विधानसभा सहसपुर में स्थानीय विधायक सहदेव सिंह पुण्डीर की गरिमामय उपस्थिति में लगभग 300 करोड़ की 86 योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया गया। जबकि

इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में जिलाधिकारी डाॅ0 आर राजेश कुमार, सीडीओ नितिका खण्डेलवाल, अपर जिलाधिकारी के.के मिश्रा उपजिलाधिकारी/संयुक्त मजिस्ट्रेट मनीष कुमार, अपूर्वा पाण्डेय नगर मजिस्ट्रेट कुश्म चैहान, उपजिलाधिकारी रविन्द्र जुवाठा, सौरभ असवाल, युक्ता मिश्र, विनोद कुमार, नरेश चन्द्र दुर्गापाल, सहित संबंधित अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि, आम जनमानस, उपस्थित थे।
सरकार के 5 साल, ‘नये इरादे-युवा सरकार’ कार्यक्रम का आयोजन राज्य के समस्त 70 विधानसभाओं में आयोजित किए गए


