जिलाधिकारी डाॅ आर राजेश कुमार ने दून मेडिकल कालेज चिकित्सालय एवं प0 दीनदयाल उपाध्याय (कोरोनेशन) जिला चिकित्सालय का औचक निरीक्षण कर कोविड संक्रमण के बढते मामलों को दृष्टिगत रखते हुए विभिन्न तैयारियों एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया। जिलाधिकारी ने अस्पताल परिसर में ‘नो मास्क, नो एन्ट्री’ के पोस्टर चस्पा करवाकर दिया संक्रमण से सतर्क रहने की चेतावनी’’
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने दून मेडिकल कालेज चिकित्सालय में कोविड वार्ड, निक्कू-पिक्कू वार्ड के बारे में जानकारी लेते हुए वार्ड में भर्ती मरीजों की स्वास्थ्य सम्बन्धी जानकारी सम्बन्धित चिकित्सकों से प्राप्त की, जिस पर बताया गया कि कोविड वार्ड में 16 तथा पिक्कू वार्ड में 01 मरीज को भर्ती किया गया है, जिनका स्वास्थ्य ठीक है। जिलाधिकारी ने सम्बन्धित चिकित्सकों को निर्देश दिए कि चिकित्सालयों में भर्ती मरीजों का उपचार एवं भोजन व्यवस्था पर विशेष ध्यान रखे तथा चिकित्सालय में आने वाला कोई भी व्यक्ति बिना मास्क प्रवेश ना करे। प0 दीनदयाल उपाध्याय चिकित्सालय के निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने कोविड वार्ड का निरीक्षण किया चिकित्सकों द्वारा बताया गया कि चिकित्सालय में वर्तमान में कोई भी मरीज भर्ती नहीं है, कुछ मरीज आये थे जिन्हें हल्के लक्षण थे को दवाइंया उपलब्ध कराकर होम क्वारेंटाइन में रखा गया है।


निरीक्षण के दौरान डाॅ केसी पंत, जिला सर्विलांस अधिकारी डाॅ राजीव दीक्षित, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक कोरोनेशन चिकित्सालय डाॅ शिखा जंगपांगी सहित सहित सम्बन्धित चिकित्सक एवं कार्मिक मौजूद रहे।
जिलाधिकारी डाॅ आर राजेश कुमार ने दून मेडिकल कालेज चिकित्सालय एवं प0 दीनदयाल उपाध्याय (कोरोनेशन) जिला चिकित्सालय का औचक निरीक्षण कर कोविड संक्रमण के बढते मामलों को दृष्टिगत रखते हुए विभिन्न तैयारियों एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया।


