Wednesday, January 21, 2026
spot_img
spot_img

पहले चीफ ऑफ डिफेंस स्टॉफ बिपिन रावत और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह को मरणोपरांत पद्म विभूषण से सम्मानित किया जाएगा

More articles

Vijaya Dimri
Vijaya Dimrihttps://bit.ly/vijayadimri
Editor in Chief of Uttarakhand's popular Hindi news website "Voice of Devbhoomi" (voiceofdevbhoomi.com). Contact voiceofdevbhoomi@gmail.com

 गणतंत्र दिवस समारोह से पहले, राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने 25 जनवरी को पद्म पुरस्कार विजेताओं के नामों की घोषणा की। देश के पहले चीफ ऑफ डिफेंस स्टॉफ बिपिन रावत और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह को मरणोपरांत पद्म विभूषण से सम्मानित किया जाएगा। बता दें कि पद्म विभूषण भारत रत्न के बाद भारत का दूसरा सबसे बड़ा नागरिक पुरस्कार है।

 

वहीं कोविड वैक्सीन बनाने वाली कंपनी भारत बायोटेक के चेयरमैन कृष्णा एला और उनकी पत्नी और कंपनी की को-फाउंडर सुचित्रा एला को पद्म भूषण से सम्मानित किया जाएगा। इनके अलावा टाटा संस के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन, सीरम इंस्टीट्यूट के साइरस पूनावाला, माइक्रोसॉफ्ट के सीईओ सत्या नडेला और अल्फाबेट के सीईओ सुंदर पिचाई को भी पद्म भूषण से सम्मानित किया जाएगा।

कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद और पश्चिम बंगाल के पूर्व सीएम बुद्धदेव भट्टाचार्जी को भी पद्म भूषण से सम्मानित किया जाएगा। वहीं ओलंपियन नीरज चोपड़ा, प्रमोद भगत और वंदना कटारिया और गायक सोनू निगम को पद्म श्री से सम्मानित किया जाएगा।

-Advertisement-

-Advertisement-

Download Appspot_img
error: Content is protected !!