spot_img
spot_img

आयुक्त खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन उत्तराखंड के निर्देश पर देहरादून खाद्य निर्माण इकाइयों में एफडीए की टीम द्वारा की गई छापेमारी।

More articles

Vijaya Dimri
Vijaya Dimrihttps://bit.ly/vijayadimri
Editor in Chief of Uttarakhand's popular Hindi news website "Voice of Devbhoomi" (voiceofdevbhoomi.com). Contact voiceofdevbhoomi@gmail.com

जिला खाद्य संरक्षा अधिकारी देहरादून पीसी जोशी द्वारा बताया गया है कि दैनिक उपयोग की खाद्य वस्तुओं में मिलावट की रोकथाम हेतु डॉक्टर पंकज पांडे आयुक्त खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन उत्तराखंड के निर्देश पर एफडीए की फूड सेफ्टी अधिकारियों एवं एफडीए विजिलेंस की संयुक्त टीम का गठन किया गया है जो उपायुक्त गढ़वाल मंडल राजेंद्र सिंह रावत के नेतृत्व में कार्रवाई करेगी जिसके तहत आज मोहब्बेवाला क्षेत्र में श्री गणेश फ्लोर मिल संजीवनी ऑर्गेनिक फूड प्रोडक्ट देवभूमि फूड प्रोडक्ट हिम उत्थान फूड प्रोडक्ट निर्माताओं के यहां खाद्य सुरक्षा मानक अधिनियम के तहत सेंपलिंग एवं निरीक्षण की कार्रवाई की गई जिसमें दैनिक उपयोग की खाद्य वस्तुएं मैदा आटा दाल मसाला में धनिया और हल्दी पाउडर और शहद के नमूने लेकर राजकीय लैब में जांच हेतु भेजे गए लैब की रिपोर्ट में उक्त नमूने में यदि कोई कमी पाई जाएगी तो संबंधित निर्माता के खिलाफ खाद्य सुरक्षा मानक अधिनियम 2006 के तहत विधिक कार्रवाई की जाएगी सैंपलिंग कार्रवाई में जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी पीसी जोशी, वरिष्ठ खाद्य संरक्षा अधिकारी रमेश सिंह, योगेंद्र पांडे, संजय तिवारी, मंजू रावत एवं एफडीए की विजिलेंस से उपनिरीक्षक जगदीश रतूड़ी एवं कांस्टेबल संजय सिंह नेगी, कांस्टेबल योगेंद्र सिंह आदि उपस्थित थे।

-Advertisement-

-Advertisement-
-Advertisement-spot_img
Download Appspot_img
spot_img