spot_img
spot_img

लच्छीवाला टोल प्लाजा के पास यूपी रोड की बस में अचानक आग

More articles

Vijaya Dimri
Vijaya Dimrihttps://bit.ly/vijayadimri
Editor in Chief of Uttarakhand's popular Hindi news website "Voice of Devbhoomi" (voiceofdevbhoomi.com). Contact voiceofdevbhoomi@gmail.com

डोईवाला के नजदीक यूपी रोड की बस में भयंकर आग लगने की खबर है। यह बस देहरादून आईएसबीटी से बरेली की ओर जा रही थी। बताया जा रहा है कि रास्ते में लच्छीवाला टोल प्लाजा के पास इस बस में अचानक आग लग गई। आग लगने से यात्रियों में हड़कंप मच गया। इस बस में 37 यात्री सवार थे। बताया जा रहा है कि बस बस ड्राइवर ने बस के इंजन से धुआं निकलते ही बस को रोक दिया और बस में भयंकर विकराल रूप लेने से पहले ही सभी सवारियों को सुरक्षित उतारा गया। फिलहाल आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। बस में आग की लपटें देख यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि एक बड़ा हादसा होते हुए टल गया। जानकारी के मुताबिक बस में सवार 37 यात्रियों में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

-Advertisement-

-Advertisement-

-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
Download Appspot_img