spot_img
spot_img

21 वर्षीय भारतीय छात्र की हत्या, विदेश मंत्री जयशंकर ने जताया शोक

More articles

Vijaya Dimri
Vijaya Dimrihttps://bit.ly/vijayadimri
Editor in Chief of Uttarakhand's popular Hindi news website "Voice of Devbhoomi" (voiceofdevbhoomi.com). Contact voiceofdevbhoomi@gmail.com

विदेश  मंत्री एस जयशंकर ने कनाडा के टोरंटो शहर में 21 वर्षीय भारतीय छात्र की हत्या पर शोक जताया है. गोलीबारी में घायल होने के बाद छात्र की मौत हो गई थी. टोरंटो पुलिस सेवा को सात अप्रैल को स्थानीय उपनगर स्टेशन पर गोलीबारी की सूचना मिली थी. स्टेशन के प्रवेश द्वार पर कार्तिक वासुदेव को गोलियां मारी गई थीं. मौके पर प्राथमिक उपचार देने के बाद वासुदेव को अस्पताल ले जाया गया था, जहां उन्होंने दम तोड़ दिया. जयशंकर ने ट्वीट किया, ‘इस घटना से बेहद दुखी हूं. परिवार के प्रति संवेदनाएं.’टोरंटो पुलिस ने कहा कि जांचकर्ता उन गवाहों की तलाश कर रहे हैं, जो घटना के समय इलाके में मौजूद थे. साथ ही वहां लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज की भी जांच की जा रही है.

टोरंटो में भारत के महावाणिज्य दूतावास ने गुरुवार को एक ट्वीट कर कहा था, ‘हम टोरंटो में गोलीबारी की घटना में भारतीय छात्र कार्तिक वासुदेव की दुर्भाग्यपूर्ण हत्या से स्तब्ध और व्यथित हैं.’ महावाणिज्य दूतावास ने कहा, ‘परिवार के साथ संपर्क में हैं और शव को जल्द परिजनों को सौंपने के लिए हर संभव मदद प्रदान करेंगे

-Advertisement-

-Advertisement-

-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
Download Appspot_img