spot_img
spot_img

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार 03 मई को राज्य के चारधामों में से गंगोत्री एवं यमुनोत्री के कपाट खुलने के अवसर पर सभी को शुभकामनाएं दी है।

More articles

Vijaya Dimri
Vijaya Dimrihttps://bit.ly/vijayadimri
Editor in Chief of Uttarakhand's popular Hindi news website "Voice of Devbhoomi" (voiceofdevbhoomi.com). Contact voiceofdevbhoomi@gmail.com

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार 03 मई को राज्य के चारधामों में से गंगोत्री एवं यमुनोत्री के कपाट खुलने के अवसर पर सभी को शुभकामनाएं दी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि 03 मई को गंगोत्री एवं यमुनोत्री के कपाट खुलने के साथ ही 06 मई को भगवान केदारनाथ जी एवं 08 मई को भगवान बद्रीनाथ जी के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खुल जायेंगे।
मुख्यमंत्री ने चारधाम यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं का स्वागत करते हुए कहा कि उत्तराखण्ड देवभूमि है, श्रद्धालुओं का अतिथि देवो भवः की परम्परा के अनुरूप राज्य में चारधाम यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा का पूरा ध्यान रखा जाएगा, इसके लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं।

चारधाम यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं की सफल यात्रा की भी मुख्यमंत्री ने कामना की है।

-Advertisement-

-Advertisement-
-Advertisement-spot_img
Download Appspot_img
spot_img