spot_img
spot_img

दून इंटरनेशनल स्कूल देहरादून में को तीन दिवसीय निशुल्क दिव्यांग सेवा शिविर एवं निशुल्क स्वास्थ्य चिकित्सा जांच एवं परामर्श शिविर का आयोजन

More articles

Vijaya Dimri
Vijaya Dimrihttps://bit.ly/vijayadimri
Editor in Chief of Uttarakhand's popular Hindi news website "Voice of Devbhoomi" (voiceofdevbhoomi.com). Contact voiceofdevbhoomi@gmail.com

जिलाधिकारी डाॅ0 आर राजेश कुमार ने जिला समाज कल्याण अधिकारी को दून इंटरनेशनल स्कूल देहरादून में प्रथम श्वाश फाउंडेशन द्वारा आयोजित तीन दिवसीय निशुल्क दिव्यांग सेवा शिविर एवं निशुल्क स्वास्थ्य चिकित्सा जांच शिविर में जनपद के दिव्यांगजनों को अधिक से अधिक लाभान्वित करने हेतु समन्वय स्थापित कर आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए।
प्रथम श्वाश फाउंडेशन के शिविर संयोजक अनामिका जिंदल ने बताया कि 14, 15 एवं 16 मई 2022 को जनपद के दून इंटरनेशनल स्कूल देहरादून में को तीन दिवसीय निशुल्क दिव्यांग सेवा शिविर एवं निशुल्क स्वास्थ्य चिकित्सा जांच एवं परामर्श शिविर का आयोजन किया जा रहा है देश के प्रख्यात एवं विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम यथा राजीव गांधी कैंसर इंस्टिटयूट, जाॅलीग्रांट हाॅस्पिटल एवं कैन प्रोटेक्ट फाउंडेशन की संचालिका डाॅ0, सुमिता प्रभाकर आदि शिविर स्थल पर ही दिव्यांगो रोगियों का परीक्षण करके कृत्रिम अंग लगाएगी एवं एनआईवीएच राजपुर रोड़ देहरादून द्वारा बैसाखी, व्हीलचेयर, ट्राईसाइकिल एवं हियरिंगऐड आदि उपकरण चिकित्सकों के परामर्श अनुसार निशुल्कः वितरित करेगी।

-Advertisement-

-Advertisement-

-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
Download Appspot_img