Wednesday, February 5, 2025
spot_img

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने किया सोशल मीडिया रूम का निरीक्षण

More articles

Vijaya Dimri
Vijaya Dimrihttps://bit.ly/vijayadimri
Editor in Chief of Uttarakhand's popular Hindi news website "Voice of Devbhoomi" (voiceofdevbhoomi.com). Contact voiceofdevbhoomi@gmail.com

देहरादून। आज उत्तराखंड  प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष प्रीतम सिंह द्वारा प्रदेश कांग्रेस कमेटी कार्यालय में स्थापित अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा संचालित सोशल मीडिया वार रूम का निरीक्षण किया।

इस दौरान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि आज सोशल मीडिय की भागीदारी प्रत्येक क्षेत्र में बढ़ गई है तथा किसी भी चुनावी कैम्पेन में बिना सोशल मीडिया के प्रचार संभव नहीं है क्योंकि सोशल मीडिया प्रत्येक घर तक पहुँच गया है, भाजपा के दुष्प्रचार का सोशल मीडिया के हथियारों के माध्यम से जवाब देगी। उन्होंने कहा कि श्रीमती शिल्पी अरोड़ा को प्रदेश सोशल मीडिया की जिम्मेदारी दी गई है तथा हमें उम्मीद है कि उनके नेतृत्व में सोशल मीडिया को मजबूती के साथ-साथ गति मिलेगी।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह कहा आज के युग में सोशल मीडिया की किसी भी प्रचार-प्रसार में बड़ी भूमिका है। युवा पीढ़ी सोशल मीडिया के माध्यम से जन सरोकार के मुद्दों पर सक्रिय होकर अपनी बात रखती है।भाजपा शासन में आज सबसे अधिक पीड़ित गरीब, किसान तथा बेरोजगार युवा हैं। कांग्रेस पार्टी ने पूरे देश में सोशल मीडिया की मजबूती के लिए युवा कांग्रेस पार्टी की ओर आकर्षित हो रहे हैं।

आज भाजपा सोशल मीडिया का दुरूपयोग कर कुप्रचार कर रही है। हमें भी सोशल मीडिया के माध्यम से ही उसके इस दुष्प्रचार का जवाब देना है। हर प्रकार के प्रचार-प्रसार में सोशल मीडिया की प्रमुख भूमिका है तथा उत्तराखण्ड में विधानसभा के चुनाव काफी निकट हैं तथा चुनाव प्रचार में सोशल मीडिया काफी मददगार साबित होगा।

उत्तराखण्ड प्रदेश कांग्रेस सोषल मीडिया अध्यक्ष श्रीमती शिल्पी अरोड़ा ने कहा कि प्रत्येक बूथ पर हमारा सोशल मीडिया का कार्यकर्ता सोशल मीडिया सैनिक के रूप में खड़ा होगा तथा भाजपा सरकारों की जन विरोधी नीतियों चाहे किसानों के मुद्दे हों, बेरोजगारों के मुद्दे हों, मंहगाई के मुद्दे या महिलाओं की सुरक्षा के मुद्दे हों उन्हें सोशल मीडिया के माध्यम से आम जनता तक पहुँचायेंगे। हमारा लक्ष्य प्रत्येक बूथ पर एक-एक सोशल मीडिया कार्यकर्ता को खड़ा करने का है तथा आने वाले चुनाव में इन कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण भूमिका होगी।

इस दौरान सोशल मीडिया प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती शिल्पी अरोड़ा, प्रदेश महामंत्री राजेन्द्र शाह, नवीन जोशी, पीके अग्रवाल, जिला अध्यक्ष गौरव चौधरी, महानगर कांग्रेस अध्यक्ष लाल चंद षर्मा, प्रवक्ता डॉ० प्रतिमा सिंह, राहुल पंवार (रॉबिन), नीरज नेगी, आशीष भारद्वाज, पार्षद कोमल बोहरा, रीता रानी, पंकज खरबंदा, हर्ष ठक्कर सहित अन्य वरिष्ठ कांग्रेस-जन मौजूद रहे।

-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img

-Advertisement-

Download Appspot_img

Latest

error: Content is protected !!